चेन्नई एयरपोर्ट पर लगे 'कारपेट खाना सख्त मना है' वाले बोर्ड की वायरल फोटो को AAI ने बताया फर्जी

अभिनेत्री शबाना आजमी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जो काफी वायरल हो रही है।

नई दिल्ली, 10 जून। अभिनेत्री शबाना आजमी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जो काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक तस्वीर है जिसमें एक बोर्ड दिखाई दे रहा है जिसपर अंग्रेजी में लिखा है कि 'कारपेट खाना सख्त मना है।' यह तस्वीर साल 2015 में चेन्नई इंटरनेशल एयरपोर्ट पर खींची गई थी। दरअसल यह फोटो बोर्ड पर लिखे हिंदी वाक्य के अंग्रेजी में किए गए गलत अनुवाद की वजह से चर्चा में आई थी।

AAI

बोर्ड पर हिंदी में साफ साफ लिखा है कि फर्श पर खाना सख्त मना है। जब इसका अंग्रेजी में अनुवाद करते हैं तो यह लिखा जाएगा- EATING ON THE CARPET IS STRICTLY PROHIBITED. लेकिन बोर्ड पर लिखा है कि EATING CARPET STRICTLY PROHIBITED. जिसका मतलब हुआ कि कारपेट खाना सख्त मना है। 2015 की यह तस्वीर एक बार फिर से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर सरकार की खूब आलोचना हो रही है। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इस वायरल तस्वीर को लेकर कहा है कि ये एक असल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई इमेज है।

यह भी पढ़ें: मुंबई के इंजीनियर का कमाल, बनाए तीन रोबोट, कोरोना मरीजों के इलाज में करेंगे मदद

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि यह गलत तस्वीर 2015 से वायरल हो रही है। सभी से अनुरोध है कि तथ्यों को बिना जाने ऐसी तस्वीरों को सर्कुलेट न करें।

वहीं इस फोटो को लेकर हो रही सरकार की आलोचना के बाद उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बयान जारी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आप सभी लोग सुनिए। ये एक असल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई इमेज है, जो 2015 से सर्कुलेट हो रही है। ये 2019 में भी सर्कुलेट हुई थी। AAI ने उस दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था। आइए हम सब इस तरह की चीजों को बाहर लाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें। नकली तस्वीरें और मॉर्फ्ड तस्वीरें उन लोगों के लिए अच्छी नहीं हैं जो इन्हें पोस्ट कर रहे हैं।'

Fact Check

दावा

एएआई ने चेन्नई एयरपोर्ट पर बोर्ड लगाया जिसमें लिखा है कि कारपेट खाना सख्त मना है।

नतीजा

एएआई ने इस फोटो को गलत बताया है और कहा है कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+