मुंबई के इंजीनियर का कमाल, बनाए तीन रोबोट, कोरोना मरीजों के इलाज में करेंगे मदद

मुंबई, 10 जून: देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण का सामना कर रहा है। इस महामारी के दौरान अस्पतालों में अव्यवस्था और मरीजों को बेड ना मिलने की शिकायतें लगातार मिली हैं। इस सबके बीच मुंबई के एक इंजानियर ने ऐसे रोबोट बनाने का दावा किया है जो कोरोना मरीजों के इलाज में मदद करेंगे। जिससे मरीजों को तो बेहतर इलाज मिलेगा ही डॉक्टरों का बोझ भी कम होगा।

संतोष हुलावाले ने बनाए हैं ये तीन रोबोट

संतोष हुलावाले ने बनाए हैं ये तीन रोबोट

मुंबई के रहने वाले संतोष हुलावाले ने ये तीन रोबोट बनाए हैं। संतोष ने कहा है कि उनके बनाए ये तीनों रोबोट महामारी के दौरान काफी मददगार होंगे। मरीजों के इलाज में मदद के अलावा दूसरी इमरजेंसी जैसे गैस लीक या आग लगने की घटनाओं में भी ये रोबोट मददगार होंगे। संतोष ने इन रोबोट को उन्होंने एसएचआर, एमएसआर और डीएमआर नाम दिया है। ये तीनों मेड इन इंडिया हैं, इनको पूरी तरह से भारत में बनाया गया है।

मरीज से किसी इंसान की तरह से पेश आएगा रोबोट

मरीज से किसी इंसान की तरह से पेश आएगा रोबोट

संतोष हुलावले ने इन रोबोट कैसे काम करेंगे, इसका प्रेजेंटेशन भी दिया है। एसएमआर रोबोट को लेकर उन्होंने कहा कि यह रोबोट इंसानों का मनोरंजन करता है। रोबोट में प्रोग्राम फिक्स हो जाने पर यह मरीज से हाथ मिलाकर कुछ बातें भी करेगा। संतोष हुलावले कई सालों से रोबोटिक्स में काम कर रहे हैं और उन्होंने कई रोबोट अब तक डिजाइन किए हैं।

 कोरोना महामारी के बाद कई रोबोट बन चुके

कोरोना महामारी के बाद कई रोबोट बन चुके

कोरोना महामारी में कई बार रोबोट की चर्चा हो चुकी है। कई लोग अलग-अलग तरह के रोबोट बनाने का दावा भी कर चुके हैं। हाल ही में बिहार के भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक कर रहे आकाश सागर ने भी एक रोबोट बनाने की बात कही है। दावा है कि ये रोबोट मरीज के पास जाकर उसका ऑक्सीजन स्तर, तापमान, ब्लड प्रेशर आदि की जानकारी डॉक्टर को देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+