Fact Check: इंडियन ऑयल दे रही 6 हजार रुपये की फ्यूल सब्सिडी? जानें सच्चाई
वायरल पोस्ट में बताया गया है कि तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 6 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। ऐसे में क्या है इस दावे की सच्चाई, जानिए...

Fuel Subsidy Fact Check News: देश में पेट्रोल-डीजल के साथ घरेलू गैस एलपीजी के दाम भी अब आम आदमी के बजट को बिगाड़ रहा है। इस बीच पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है, वायरल पोस्ट में बताया गया है कि तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 6 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। ऐसे में क्या है इस दावे की सच्चाई, जानिए...
6,000 रुपए का फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक न्यूज पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) से 6,000 रुपए का फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट जीतने का मौका है। जिसकी सच्चाई को सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने जांच कर लोगों को बताया है।
"Chance to win a Fuel Subsidy Gift worth ₹6,000 from the Indian Oil Corporation"
Sounds enticing right? However,
✔️This lucky draw is #FAKE
✔️Its a scam & is not related to @IndianOilcl
Always run any suspicious information related to Government of India by #PIBFactCheck pic.twitter.com/5XkmUOfTFw
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 10, 2023
जानिए वायरल दावे की हकीकत?
Recommended Video
PIB Fact Check ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा- "इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से ₹6,000 का फ्यूल सब्सिडी उपहार जीतने का मौका"। लकी ड्रा पूरी तरह से फेक है। यह एक स्कैम है, जिसका इंडियन ऑयल से कोई भी वास्ता नहीं है। ऐसे में किसी पोस्ट भी इस तरह के पोस्ट के बहकावे में ना आएं।
ऐसे में साफ हो गया है कि सोशल मीडिया की पोस्ट में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की फोटो लगाकर 'लकी ड्रा' पूरी तरह से फेक है। इसी के साथ पीआईबी ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि इस तरह के किसी भी झांसे से बचे और अपनी बैंक डिटेल को साझा ना करें।

Fact Check
दावा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से 6000 रुपये के फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट पाने का मौके वाला एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
नतीजा
PIB Fact Check ने अपनी जांच में इसे फेक बताया है।












Click it and Unblock the Notifications