Fact Check: क्या कोरोना वैक्सीन लेने के कुछ मिनट बाद बेहोश हुई नर्स की हो गई है मौत?

Fact Check: क्या कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बेहोश हुई नर्स की हो गई है मौत, क्या वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली। अमेरिका की एक नर्स कोरोना की वैक्सीन लेने के कुछ मिनट बाद ही बेहोश हो गई थीं। अमेरिका के टेनेसी शहर में कोविड टीका लेने के बाद टिफनी डोवर मीडिया से बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और वो लड़खड़ाकर गिर गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ये 18 दिसंबर का मामला है। उनके बेहोश हो जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। अब इसी वीडियो के साथ एक मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि नर्स टिफनी की मौत हो गई है।

corona news, Nurse took COVID19 vaccine and fainted,कोरोना वैक्सीन लेते ही नर्स बेहोश, कोरोना वैक्सीन लेने पर नर्स की मौत, Nurse took COVID vaccine and dead, fact check, fake news buster, coronavirus, coronavirus vaccine, कोरोना वायरस

वायरल मैसेज में कहा गया है कि टिफनी की तबीयत वैक्सीन लेने के कुछ देर बाद ही बिगड़ गई थी। उनको अस्पताल में रखा गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी है। ऐसे में इस वैक्सीन को लेना खतरे से खाली नहीं होगा। इस तथ्य की जांच की गई तो पाया गया कि नर्स टिफनी की मौत का दावा बिल्कुल झूठा है। टिफनी की मौत का मैसेज सोशल मीडिया पर आने के बाद सीएचआई अस्पताल ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कुछ लोगों के साथ बैठी हैं। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि टिफनी की सेहत अब एकदम ठीक है।

क्या हुआ था टिफनी के वैक्सीन लेने का बाद?

18 दिसंबर को नर्स टिफनी को फाइजर बायोएनटेक की कोविड19 वैक्सीन का डोज दिया गया था। टीका लेने के बाद वो टेनेसी में स्थित सीएचआई मेमोरियल अस्पताल से प्रेस से बात कर रही थीं और वैक्सीन के बारे में जानकारी दे रही थीं। इसी दौरान पहले उन्होंने सिर पकड़ा और फिर उठने की कोशिश की तो संतुलन खोकर गिर पड़ी। वैक्सीन लेने के करीब 17 मिनट बाद ही वो बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें वहां मौजूद डॉक्टर्स ने संभाला। ऐसे में वैक्सीन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ये कोरोना वैक्सीन से जुड़ा हुआ नहीं है और उनकी एक कंडीशन है कि वे जब भी बहुत ज्यादा दर्द महसूस करती हैं तो वे बेहोश हो जाती हैं।

Fact Check

दावा

कोरोना वैक्सीन लेने वाली अमेरिकी नर्स की मौत होने का किया जा रहा दावा

नतीजा

मैसेज पूरी गलत गलत, नर्स अस्पताल में हैं और उनकी सेहत ठीक है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+