Fact Check: क्या सच में पर्थ टेस्ट से पहले विराट कोहली ले रहे हैं संन्यास? जानें क्या है पूरा सच
भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तहलका मचा दिया। पर्थ टेस्ट से ठीक दो दिन पहले उनके इस संदेश ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है, जिसके बाद कई लोगों को उनके रिटायरमेंट के बारे में अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं फैंस और अन्य मीडिया रिपोर्टर्स में किए जा रहे दावे में कितना दम है?
यह पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गई। फैंस ने अपनी भावनाओं को टिप्पणियों के माध्यम से व्यक्त किया है। कई फैंस ने कोहली के इस पोस्ट को उनके संन्यास से जोड़कर देखा।

कोहली के संन्यास के दावों ने फैंस को किया परेशान
हालांकि, जब फैंस ने कुछ फर्जी खबरों को पढ़ा, तो यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई, जिसमें से एक ने कहा कि वे 'एक मिनट के लिए डर गए थे' और दूसरे ने इसे 'मिनी हार्ट अटैक बताया। कुछ ने कोहली से ऐसी पोस्ट से बचने की भी अपील की जो चिंता का कारण बनती हैं।
कोहली पहले भी कर चुके हैं इस तरह की पोस्ट
दरअसल, एक्स पर अपने नोट में कोहली ने कपड़ों के ब्रांड WROGN के साथ एक दशक लंबे जुड़ाव का जश्न मनाया है। हालांकि, उनके संदेश की शुरुआती पंक्तियों ने फैंस को हैरान जरूर कर दिया था। कई लोगों को लगा कि यह रिटायरमेंट का संकेत है, लेकिन बाद में उन्होंने इसे आगे पढ़ा। यह भ्रम इसलिए पैदा हुआ क्योंकि कोहली ने पहले भी 2022 में टेस्ट कप्तानी से हटने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए इसी तरह के पोस्ट का इस्तेमाल किया है।
कोहली ने नहीं किया रिटायरमेंट का ऐलान
जी हां! ये सच है कि विराट कोहली ने अभी तक रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की पोस्ट के बाद आ रहीं खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं।
कोहली की पोस्ट के बाद फैंस के रिएक्शन


यहां देखें कोहली का पोस्ट
फैंस को कोहली से काफी उम्मीदें
हाल ही में फॉर्म में चल रही परेशानियों के बावजूद, आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कोहली से काफी उम्मीदें हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनका ट्रैक रिकॉर्ड प्रभावशाली है, उन्होंने 2011 से अब तक 13 टेस्ट खेले हैं और 54.08 की औसत से 1352 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़िए- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में शामिल होगा खतरनाक गेंदबाज, 24 नवंबर को Auction का हिस्सा बनने को तैयार
ऑस्ट्रेलिया में कोहली का शानदार रिकॉर्ड
कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया में हुई सीरीज़ के दौरान आया था। उन्होंने चार टेस्ट मैचों में 86.50 की औसत से 692 रन बनाए, जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 169 रन रहा। जैसे-जैसे पर्थ टेस्ट नजदीक आ रहा है, सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी कि क्या वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी पिछली सफलताओं को दोहरा पाते हैं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
नतीजा
विराट कोहली के संन्यास की खबर पूरी तरह से फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications