Fact Check: मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ के हिन्दुओं की गाड़ी पर हमले का क्या है सच
Fact Check: मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ के हिन्दुओं की गाड़ी पर हमले का क्या है सच
नई दिल्ली, 24 अगस्त: बिहार के कटिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सर्कुलेट हो रहा है। ये वीडियो 20 अगस्त का बताया गया है। इसमें मुहर्रम के जुलूस से रास्ता मांगने को लेकर भड़के लोग एक गाड़ी पर हमला कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि मुस्लिमों की भीड़ ने हिन्दुओं पर हमला किया है। इस वीडियो को लेकर जानकारी इकट्ठा करने पर पता चला है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान गाड़ी पर हमला जरूर हुआ लेकिन इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। जिस गाड़ी पर हमला हुआ, वो भी मुसलमान की थी और गाड़ी में बैठा परिवार भी मुसलमान था।

बिहार के कटिहार में 20 अगस्त को मुसापुर के पास मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एंबुलेंस वहां से गुजरी। कहा गया कि जुलूस की भीड़ ने एंबुलेंस को तो निकल जाने दिया लेकिन पीछे चल रही स्कॉर्पियो ने जब रास्ता मांगा को उस पर हमला कर दिया। स्कॉर्पियो पर डंडे मारे, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं।
इस घटना का वीडियो वायरल होते ही इसको कुछ लोगों ने हिन्दू-मुसलमान के बीच तनाव का मामला बताते हुए भड़काऊं बातें लिखना शुरू कर दिया। किसी ने इसेहिन्दुओं की सुरक्षा से जोड़ा तो किसी ने इसे नीतीश कुमार की मुस्लिम परस्त राजनीति का फल बता दिया। सोशल मीडिया पर लगातार ये लिखा गया कि गाड़ी में हिंदू परिवार था, जिस पर जुलूस में शामिल लोगों ने हमला किया।
No this is not Kabul or Kandhar..This is Katihar(Bihar) when a car having patient in it blows horn to get way.. Muharram Crowd did this with the vehicle! pic.twitter.com/o2TDtwoslE
— Befitting TIP (@troindpol) August 21, 2021
मामले में पीड़ित भी मुसलमान
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों में इसलिए कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि इसमें पीड़ित भी मुसलमान हैं। मामले को लेकर कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा है कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान घटी इस घटना में कहीं से भी हिंदू-मुस्लिम का कोई एंगल नहीं है। जो परिवार इस घटना में घायल हुआ, वह भी मुस्लिम समुदाय से ही हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज करते हुए 63 लोगों को नामजद किया है, जिसमें से 28 को लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गाड़ी में ही सवार शाहबाज आलम नाम के शख्स ने खुद मीडिया के सामने आकर कहा कि उनके ऊपर हमला हुआ है। गाड़ी में सवार लोगों का कहना है कि वहां मौजूद पुलिस ने ही कहा था कि एंबुलेंस के पीछे-पीछे चलकर निकल जाओ लेकिन जुलूस में शामिल लोगों ने उन पर हमला किया।

Fact Check
दावा
मुहर्रम के जुलूस में हिन्दु परिवार पर हमला
नतीजा
दावे में सच्चाई नहीं, मामले में पीड़ित भी मु्स्लिम












Click it and Unblock the Notifications