VIDEO: क्या 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' की जगह हो गया 'जय श्री राम', जानिए हंस राज हंस के भजन का सच
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। इस महीने की शुरुआत में दुनिया ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजली दी। सोशल मीडिया पर गांधी जयंती का ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें गायक और भाजपा के लोकसभा सांसद हंस राज हंस का महात्मा गांधी का लोकप्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर हंस राज हंस के वीडियो को इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' (भगवान और अल्लाह एक हैं) को नरेंद्र मोदी सरकार ने भजन से हटा दिया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस लाइन को 'जय श्री राम, सीता राम' से बदल दिया गया है। वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को भी देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार ईश्वर अल्लाह तेरो नाम को हटा कर रघुपति राघव राजा राम में 'जय श्री राम, सीता राम' से बदल दिया गया है। धन्यवाद पीएम मोदी।'
यह भी पढ़ें: PIB फैक्ट चेक ने बनाया अपना ऑफिशियल टेलिग्राम अकाउंट, ट्वीट कर शेयर किया लिंक
हालांकि फैक्ट चेक टीम ने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला एसे आधा-अधूरा ही सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पूरा वीडियो देखने पर हम हंस राज हंस को 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' गाते हुए सुना जा सकता है। बता दें कि हर साल नई दिल्ली में गांधी स्मृति में भजन राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर और 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर गाया जाता है। इस बार भी 2 अक्टूबर को गायक और बीजेपी सांसद हंस राज हंस ने बापू का भजन गाया। वीडियो में कई लोगों को फेस मास्क पहने हुए देख सकते हैं। यह स्पष्ट करता है कि वीडियो हाल का ही है।

Fact Check
दावा
'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' की जगह हो गया 'जय श्री राम'।
नतीजा
वायरल किया गया आधा-अधूरा वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications