PIB फैक्ट चेक ने बनाया अपना ऑफिशियल टेलिग्राम अकाउंट, ट्वीट कर शेयर किया लिंक
नई दिल्ली, सितंबर 14। भारत सरकार से संबंधित अफवाह की समय-समय पर जांच करने वाली PIB फैक्ट चेक अब टेलीग्राम पर उपलब्ध है। इस बारे में PIB ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है। इससे पहले PIB के नाम से कई फर्जी अकाउंट बन चुके हैं, इसलिए अब पीआईबी ने टेलिग्राम पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाया है।

आधिकारिक रूप से जॉइन किया टेलीग्राम
PIB टीम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अपने नाम पर चल रहे फर्जी टेलीग्राम चैनलों का फंडाफोड़ करने बाद अब हम खुद भी टेलीग्राम पर आधिकारिक रूप से आ रहे हैं। इस तरह से हमने सर्किल पूरा किया है।
PIB के चैनल का लिंक
ट्वीट में आगे अपने आधिकारिक चैनल का लिंक देते हुए टीम ने लिखा है, 'हां, #PIBFactCheck अब आधिकारिक तौर पर टेलीग्राम पर है, हमारे चैनल http://t.me/PIB_FactCheck से जुड़ें और भारत सरकार से संबंधित सभी नवीनतम फैक्ट-चेक प्राप्त करें।' आपको बता दें कि ये टीम भारत सरकार या देश के नाम पर उड़नेवाली अफवाहों और झूठी खबरों की जांच कर, उनका खुलासा करती है।
2019 में पीआईबी फैक्ट चैकिंग की हुई थी
आपको बता दें कि ये टेलिग्राम चैनल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आएगा। आपको बता दें कि पीआईबी उन सरकारी संस्थाओं में से एक है, जो केंद्र से संबंधित जानकारी को सत्यापित करती है और फिर लोगों तक सही जानकारी उपलब्ध कराती है। पीआईबी फैक्ट चैकिंग की शुरुआत नवंबर 2018 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications