अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़कर वायरल किया गया पुराना वीडियो, असल में है नेपाल का
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विमान हादसे के दृश्य दिखाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे का है।PIB Fact Check ने इस दावे को भ्रामक और फर्जी बताया है। वायरल वीडियो दरअसल जनवरी 2023 में नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे का है, जिसका अहमदाबाद की घटना से कोई संबंध नहीं है।
बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी, जो एक बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट की दीवार से टकराई और पास स्थित डॉक्टरों के छात्रावास पर जा गिरी। विमान में 230 यात्रियों के अलावा 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर सवार थे। इसी विमान से गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी लंदन जा रहे थे। उनकी भी मौत हो गई है। अभी तक 204 शव बरामद कर लिए गए हैं।

क्या है वायरल वीडियो की असलियत?
वीडियो में दिख रहे दृश्य Yeti Airlines के विमान के हैं, जो 15 जनवरी 2023 को पोखरा, नेपाल में क्रैश हुआ था। वीडियो में जो पहाड़ी इलाका और नदियाँ दिखाई दे रही हैं, वो नेपाल के भूगोल से मेल खाती हैं, न कि गुजरात के।
अहमदाबाद विमान हादसा: अब तक का अपडेट
- घटना की तारीख: 12 जून 2025
- फ्लाइट: एअर इंडिया AI-171
- स्थान: टेकऑफ़ के तुरंत बाद अहमदाबाद के बाहरी इलाके में क्रैश
- यात्री संख्या: कुल 242 लोग सवार थे
- मृतक: अब तक 204 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है
- घायल: 41 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है
- बचाव कार्य: NDRF, एयरपोर्ट अथॉरिटी और सेना की टीमें राहत और बचाव में जुटी हैं
- संभावित कारण: एयर ट्रैफिक डाइवर्जन के चलते पाकिस्तानी एयरस्पेस के बायपास से बनी टेक्निकल दिक्कत की आशंका, जांच जारी
PIB की अपील: अफवाहों से बचें
PIB Fact Check और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आम जनता से अपील की है कि केवल सरकारी और आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें। सोशल मीडिया पर बिना जांचे वीडियो या खबरें साझा न करें।अफवाह फैलाने वालों पर आईटी एक्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications