Fact Check: क्या अभी भी विदेशी पर्यटक बदल सकते हैं बंद हो चुके 500 और 1000 के नोट? जानिए सच
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आरबीआई द्वारा विदेशी नागरिकों को पुराने नोट बदलने की अवधि बढ़ा दी गई है। पोस्ट के मुताबिक नोटबंदी के दौरान बंद किए गए 500 और 1000 के नोट विदेशी नागरिक अभी भी बदल सकते हैं।

वायरल हो रहे इस पोस्ट की जब सत्यता जांच की गई तो पता चला कि ये पोस्ट फर्जी है। आरबीआई की फैक्ट चेक टीम ने बताया कि नोटबंदी में बंद किए गए नोटो के चलन को बदलने की तारीख साल 2017 में ही खत्म हो गई है। अब वो नोट कागज के समान हैं और कभी नहीं बदले जा सकेंगे।
क्या था वायरल पोस्ट में
वायरल पोस्ट में लिखा गया था कि भारत आने वाले पर्यटक अगर बंद हो चुके 500 और 1000 के पुराने नोट बदलना चाहते हैं तो ये उनके लिए आखिरी मौका है। वो भारत आने के बाद नोट बदल सकते हैं। आरबीआई की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार से जुड़ी खबरें सही हैं या फर्जी, पीआईबी की फैक्ट चेक टीम इसकी जानकारी चेक करती है।
कोई भी भ्रामक खबरों का स्क्रीनशॉट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल पीआईबी को व्हाट्सऐप नंबर 8799711259 पर भेज सकता है। इसके अलावा [email protected] पर मेल भी किया जा सकता है। पीआईबी खबरों की प्रमाणिकता की जांच करती है।

Fact Check
दावा
Fake
नतीजा
The exchange facility for Indian demonetized currency notes for foreign citizens ended in 2017.












Click it and Unblock the Notifications