Fact Check: अफगानिस्तान छोड़ चुके अशरफ गनी का ये वीडियो है फेक, जानिए सच्चाई
काबुल, 17 अगस्त। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी रविवार, 15 अगस्त को तालिबान के काबुल में प्रवेश करने के तुरंत बाद अन्य अधिकारियों के साथ देश छोड़कर भाग गए। रिपोर्टों के अनुसार, वह सबसे पहले पड़ोसी देश ताजिकिस्तान गए, जहां से वह ओमान के लिए रवाना हुए। एक लंबी फेसबुक पोस्ट में गनी ने कहा कि उन्होंने रक्तपात से बचने के लिए अफगानिस्तान छोड़ दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर अशरफ गनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उनके अफगान छोड़ने के समय का बताया जा रहा है।

क्या है अशरफ गनी के वीडियो की सच्चाई?
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत अफगानिस्तान में कई लोगों ने गनी के भागने की निंदा की और सोशल मीडिया भी इसमें पीछे नहीं रहा। अब पूर्व अफगान राष्ट्रपति का एक विमान में सवार होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह तालिबान के सत्ता संभालने के बाद गनी के अफगानिस्तान से निकलने के क्लिप हैं।
Ashraf Ghani fleeing Afghanistan as Taliban takes control over the country.
— Afroz Alam🏴☠️ (@AfrozJournalist) August 15, 2021
Ghani proved how much he loves his country and the people of Afghanistan. pic.twitter.com/cDqfcVD9B9
वीडियो के साथ किया गया ये दावा
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अशरफ गनी अफगानिस्तान से भाग रहे हैं क्योंकि तालिबान ने देश पर नियंत्रण कर लिया है। गनी ने साबित कर दिया कि वह अपने देश और अफगानिस्तान के लोगों से कितना प्यार करते हैं।' जब इस वीडियो की जांच की गई तो पता चला ये फेक है। यह वीडियो पिछले महीने का है जब गनी उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे थे।

15 जुलाई का है वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो का ऑरिजनल ट्वीट टोलोन्यूज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया था। फेक दावे वाला वीडियो फेसबुक पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 15 जुलाई का है जब अशरफ गनी उज्बेकिस्तान में एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अफगानिस्तान से रवाना हो रहे थे। अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया आउटलेट 'टोलो न्यूज' ने 15 जुलाई को इसी वीडियो को ट्वीट किया था। इसके कैप्शन में राष्ट्रपति भवन के हवाले से कहा गया, 'राष्ट्रपति अशरफ गनी आज सुबह काबुल से उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए।'
President Ashraf Ghani left Kabul this morning for a two-day visit to Uzbekistan, the Presidential Palace said. #Afghanistan pic.twitter.com/cheJg9rg8P
— TOLOnews (@TOLOnews) July 15, 2021
यह भी पढ़ें: काबुल पर कब्जा करने के बाद बॉडी बनाने में बिजी तालिबानी आतंकी, Gym में वर्कआउट करते वीडियो वायरल

Fact Check
दावा
अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़ने के दौरान का वीडियो।
नतीजा
अशरफ गनी के उज्बेकिस्तान दौरे पर जाने का है वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications