काबुल पर कब्जा करने के बाद बॉडी बनाने में बिजी तालिबानी आतंकी, Gym में वर्कआउट करते वीडियो वायरल
काबुल, 17 अगस्त: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां से भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। हाल ही काबुल एयरपोर्ट से कई दिल दहलाने वाली वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं उससे पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में तालिबानियों के कब्जे की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं अब तालिबानी आतंकियों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिम में कसरत करते नजर आ रहे हैं।

जिम में वर्कआउट करते तालिबानी आतंकी
एक तरफ पूरी दुनिया की नजर अफगानिस्तान के हालातों पर है तो दूसरी तरफ तालिबान आतंकियों की अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब नई तस्वीरें एक जिम से सामने आई हैं, जहां तालिबानी लोग जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को @Mulhak नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ आतंकी जिम के सामानों के साथ जोर आजमाइश कर रहे हैं। वो वर्जिश का सामान उठा रहे हैं।

काबुल में राष्ट्रपति भवन के जिम का वीडियो
ट्वीट के अनुसार वीडियो काबुल में राष्ट्रपति भवन का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोग कसरत करने में जुटे हुए हैं। इस वीडियो को लोगों ने अब तक 3.60 मिलियन बार देखा हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जिम का सामान उठा रहे है। इसके साथ ही उनके पास बंदूक और हथियार भी देखे जा सकते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को यह काफी फनी लग रहा है, लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि काबुल के मौजूदा वक्त में कैसे हालात हैं। हालांकि वनइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। (खबर के अंत में देखें वीडियो)

बच्चों के पार्क में झूला झूलते आए नजर
वहीं इससे पहले एक वीडियो और वायरल हुई थी, जहां काबुल में तालिबानी हाथों में हथियार लिए बच्चों के पार्क में झूला झूलते नजर आए थे। वीडियो में तालिबान के लोग पार्क में घोड़ों की सवारी करते हुए और इलेक्ट्रोनिक बच्चों की कार को चलाते दिखाई दे रहे थे। इतना ही नहीं भारत की तरफ से बनाए गए राष्ट्रपति भवन में भी आतंकियों ने जमकर उत्पात मचाया था। चाय-नाश्ते लेकर लेकर राष्ट्रपति की कुर्सी पर जमकर आराम फरमाते हुए तस्वीरें वायरल हुई थी।

जान बचाने के लिए विमान पर लटके लोग
सोमवार को काबुल एयरपोर्ट के दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई थी। तालिबान से अपनी जान बचाकर भागने के लिए लोग एयरपोर्ट के रन-वे पर चल रहे सेना के विमान पर लटक गए। इस दौरान ऊंचाई पर उड़ने के दौरान 2 लोग विमान से छूटकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। बता दें कि इन दिनों काबुल की सत्ता पर पूरी तरह से तालिबानियों का कब्जा हो गया है। वहीं अब इस सत्ता की कमान किस के हाथ में आने वाली है इसकी तस्वीर भी जल्द साफ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications