Fact Check: क्या मां के निधन के बाद पीएम मोदी ने मुंडवाया सिर? जानिए वायरल तस्वीर का सच
समाचार वेबसाइट बूम ने जब इसकी पड़ताल कि तो उन्होंने पाया कि इस तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। बूम के फैक्ट चेक में पता चला कि पीएम मोदी ने अभी तक अपना सिर नहीं मुंडवाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पीएम मोदी मुंडे सिर के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन के निधन के बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपना सिर मुंडवा लिया है। इसके बाद इस फोटो को कई लोग अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर रहे हैं।

ट्विटर पर फोटो वायरल
समाचार वेबसाइट बूम ने जब इसकी पड़ताल कि तो उन्होंने पाया कि इस तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है। बूम के फैक्ट चेक में पता चला कि पीएम मोदी ने अभी तक अपना सिर नहीं मुंडवाया है। फोटो को एडिट कर पीएम मोदी को मुंडे सिर के साथ दिखाया गया है।

मां के निधन के बाद मुंडवाया सिर
बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन का 30 दिसंबर, 2022 को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, मृतक के परिवार के पुरुष सदस्य शोक की अवधि या 'श्राद्ध' के दौरान अपना सिर मुंडवाते हैं। यह अनुष्ठान शुद्धि के लिए है और मृतक के प्रति सम्मान दिखाने का एक तरीका है।

लोग कर रहे वायरल
इस बीच पीएम मोदी के भी इन रीति-रिवाजों के अनुरूप सिर मुंडवाने के झूठे दावे ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। फेसबुक पर यह पोस्ट इस कैप्शन के साथ वायरल हो रही है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी मां के लिए तीये पर मुंडन कराया है। धन्य हैं ये कर्मयोगी?? #PMModiji मां हीराबा को भावभीनी श्रद्धांजलि????"

तस्वीर के साथ छेड़छाड़
बूम ने पाया कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है और पीएम मोदी की मूल तस्वीर 15 दिसंबर 2017 को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ली गई थी। यांडेक्स पर रिवर्स इमेज सर्च करने से हमें मूल तस्वीर मिली, जिससे हम यह निष्कर्ष निकालने में सफल रहे कि वायरल तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है।

पीटीआई को दिया क्रेडिट
कई न्यूज आउटलेट्स ने भी अपनी रिपोर्ट्स में इस तस्वीर का इस्तेमाल किया है और तस्वीर को PTI को क्रेडिट किया है। रॉयटर्स द्वारा उसी दिन ली गई एक इमेज ने हमें तस्वीर लेने की डेट और घटना का निष्कर्ष निकालने में मदद की।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली की प्राथमिकता पर वापस आई BCCI, पीएम मोदी के साथ पुराना वीडियो वायरल

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false
Rating
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications