Khan Sir: फायरिंग पर अपने बयान से पलटे खान सर, मौके पर आखिर हुआ क्या था? संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़

Khan Sir Coaching Firing: पटना के मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज' पर हुए हमले के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। पटना पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच के बाद शुरुआती दावों और अफवाहों की असलियत पूरी तरह सामने आ चुकी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि स्थिति दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद की है।

नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना द्वारा दिनांक 02.06.2026 को जारी की गई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कदमकुआं थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंटा-पत्थराव और तोड़फोड़ किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

khan sir

यह घटना 2 जून 2026 की रात्रि करीब 10:10 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

घटना के बाद सोशल मीडिया और कुछ शुरुआती बयानों में कोचिंग के बाहर अंधाधुंध हवाई फायरिंग और बमबारी के दावे किए जा रहे थे। हालांकि, पटना पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से कहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के सूक्ष्म अवलोकन से फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई आधिकारिक एफआईआर (FIR) में भी गोलीबारी या फायरिंग का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

ज्ञान बिन्दु कोचिंग संस्थान पर तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस द्वारा आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों से की गई पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों की कड़ियों को जोड़ने पर यह बात सामने आई है कि इस हमले के पीछे व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता (Business Rivalry) है। जांच के मुताबिक, पटना के ही 'ज्ञान बिन्दु कोचिंग संस्थान' से जुड़े करीब 15 से 20 लोगों द्वारा इस पथराव और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि संस्थान के डायरेक्टर के इशारे पर उनके स्टाफ और समर्थकों ने खान सर के कोचिंग सेंटर को निशाना बनाया, जिसमें वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के सिर पर चोट आई है।

Patna Police Press Release

फायरिंग पर अपने बयान से पलटे खान सर

शुरुआत में मीडिया के सामने आकर खान सर ने दावा किया था कि उन्होंने खुद मौके पर 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखी हैं। हालांकि, पुलिस तफ्तीश में फायरिंग की बात खारिज होने के बाद उनके सुर बदले नजर आए। उन्होंने बाद में कहा कि रात के वक्त माहौल इतना अफरातफरी भरा और तनावपूर्ण था कि वे स्थिति को ठीक से समझ नहीं पाए, और उन्होंने घबराहट में वही बात मीडिया से कह दी जो उनके सुरक्षा गार्ड ने उन्हें बताई थी।

फिलहाल पटना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी तेज कर दी है और मामले में आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Khan Sir के पटना कोचिंग सेंटर के सामने हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, खान सर ने बताया किसने और क्‍यों चलवाई गोलियां?
Khan Sir के पटना कोचिंग सेंटर के सामने हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, खान सर ने बताया किसने और क्‍यों चलवाई गोलियां?

सुरक्षा बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

खान सर के कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज' के बाहर हुई तोड़फोड़ और पथराव की घटना के बाद इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है। एहतियात के तौर पर और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोचिंग परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की दोबारा अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+