Weather: डी के के शपुथ ग्रहण समारोह पर कैसा है बेंगलुरु का मौसम? IMD ने दिया ये अपडेट

Bengaluru Weather: आज बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक का बड़ा दिन है क्योंकि डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं, जिसकी वजह से सुबह से ही बेंगलुरु में काफी चहल-पहल है, ऐसे में बुधवार को यहां पर मौसम कैसा रहेगा, इसी पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों में आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

Bengaluru Weather

सुबह से ही बेंगलुरु में हल्के-हल्के बादल छाए हुए हैं और ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम काफी सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण राज्य में वर्षा की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

बेंगलुरु में कैसा है मौसम?

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बेंगलुरु शहरी में दिनभर बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के समय तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

कर्नाटक के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इनमें मैसूरु, मांड्या, हासन, चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, कोडागु, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जैसे जिले शामिल हैं। पश्चिमी घाट से सटे क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

IMD ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खुले मैदानों से दूर रहें। वाहन चालकों को बारिश के समय सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने की सलाह दी गई है क्योंकि सड़कों पर फिसलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है।

मानसून लेट फिर भी किसानों को राहत!

राज्य में हो रही अच्छी बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि जून के शुरुआती दिनों में अच्छी वर्षा कृषि गतिविधियों को गति दे सकती है इससे मानसून के लेट होने से असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि साउथ वेस्ट मानसून लेट हो गया है, मौसम विभाग का कहना है कि इसे केरल पहुंचने में और तीन-चार दिन लगेंगे।

यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: आंधी -पानी के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं, UP-Bihar समेत 15 राज्यों में Rain Alert
यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: आंधी -पानी के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं, UP-Bihar समेत 15 राज्यों में Rain Alert
यह पढ़ें: Delhi-NCR वालों को 24 घंटे के अंदर मिलेगी बड़ी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश?
यह पढ़ें: Delhi-NCR वालों को 24 घंटे के अंदर मिलेगी बड़ी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+