CM Mawan Dhiyaan Satkar Yojana: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000, कौन ले सकेगा लाभ, पूरी डिटेल

Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी कल्याणकारी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना (Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana) के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सरकार का दावा है कि यह योजना 1 जुलाई से लागू की जाएगी और इससे लाखों महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा।आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था।

mukhyamantri-mawan-dhiyaan-satkar-yojana

अब सरकार इस वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

Mawan Dheeyan Satkar Yojana Eligibility: कौन-कौन ले सकेगा इस योजना का लाभ

सरकार के अनुसार, इस योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है। पंजाब सरकार का कहना है कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। इसके माध्यम से हर महीने मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहारा बनेगी।

  • महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • वह पंजाब की स्थायी निवासी और राज्य की पंजीकृत मतदाता (Registered Voter) होनी चाहिए।
  • आवेदन के लिए आधार कार्ड (पंजाब के एड्रेस के साथ), वोटर आईडी कार्ड और बैंक अकाउंट पासबुक होना अनिवार्य है।
  • राज्य में पहले से बुढ़ापा, विधवा या दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन पा रही महिलाओं को भी इस योजना का लाभ अतिरिक्त रूप से मिलता रहेगा।
  • एक परिवार में एक से अधिक पात्र महिलाएं भी इसका लाभ उठा सकती हैं।

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

  • आयकर (Income Tax) भरने वाली महिलाएं।
  • केंद्र सरकार, पंजाब सरकार या किसी अन्य राज्य सरकार की नियमित/सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारी।
  • वर्तमान या पूर्व सांसद (MP) और विधायक (MLA), या मौजूदा मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की पत्नियां।

37 लाख महिलाओं के बन चुके हैं कार्ड

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, योजना के लिए अब तक करीब 37 लाख महिलाओं के कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। वहीं, संभावित लाभार्थियों की कुल संख्या लगभग 52 लाख बताई जा रही है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं ने आवेदन कर दिया है लेकिन उनके कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें भी योजना का लाभ मिलने से नहीं रोका जाएगा। पात्रता पूरी होने पर उनके खातों में भी राशि भेजी जाएगी और कार्ड बाद में जारी किए जा सकते हैं।

Punjab Politics: पंजाब में कैसे बना अकाली दल का दबदबा? कांग्रेस को बाहर करने वाली पार्टी ने क्यों खोया जनाधार
Punjab Politics: पंजाब में कैसे बना अकाली दल का दबदबा? कांग्रेस को बाहर करने वाली पार्टी ने क्यों खोया जनाधार

महिलाओं को कब और कैसे मिलेगा पैसा?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया कि महिलाओं को इस राशि के लिए परेशान होने या किसी समय सीमा (डेडलाइन) के दबाव में आने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

खातों में सीधा ट्रांसफर (DBT): योजना का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

कार्ड न बनने पर भी मिलेगी राशि: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की करीब 36 लाख महिलाओं के 'सत्कार कार्ड' बनाए जा चुके हैं। जिन महिलाओं ने आवेदन कर दिया है लेकिन प्रशासनिक कारणों से उनके कार्ड अभी नहीं बन पाए हैं, उन्हें भी 1 जुलाई से पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। कार्ड बाद में भी डिलीवर किए जा सकते हैं।

बकाया राशि (Arrears) का प्रावधान: यदि कोई पात्र महिला दस्तावेज़ों की कमी या किसी अन्य कारण से जुलाई के बाद भी पंजीकरण कराती है, तो उसे जुलाई से लेकर अब तक की पूरी बकाया राशि (Arrears) एकमुश्त किस्त के रूप में दी जाएगी।

'महिला सत्कार सखियां' घर-घर जाकर करेंगी रजिस्ट्रेशन

ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में महिलाओं को फॉर्म भरने और बैंकों से जुड़े काम (जैसे आधार लिंकिंग और डॉर्मेंसी हटाना) में मदद करने के लिए सरकार ने 'महिला सत्कार सखियां' (Mahila Satkar Sakhis) नाम से स्थानीय महिला स्वयंसेवकों को नियुक्त किया है। हर 100 महिला लाभार्थियों पर एक 'सत्कार सखी' तैनात की गई है, जो घर-घर जाकर फॉर्म भरने और सरकारी सेवा केंद्रों पर दस्तावेज दुरुस्त कराने में मदद कर रही हैं।

Punjab IPS Transfer: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, असुहैल कासिम मीर समेत 11 IPS अफसरों के ट्रांसफर
Punjab IPS Transfer: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, असुहैल कासिम मीर समेत 11 IPS अफसरों के ट्रांसफर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+