Don 3 विवाद के बीच Ranveer Singh ने लिया बड़ा फैसला, एक्टर ने उठाया ऐसा कदम, भेजा लीगल नोटिस

Ranveer Singh: बॉलीवुड के धुरंधर यानी रणवीर सिंह इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के बीच चल रहा विवाद अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। पहले जहां फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से कथित तौर पर अलग होने के बाद रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया गया था, वहीं अब अभिनेता ने भी इस मामले में कानूनी कदम उठाते हुए FWICE को औपचारिक लीगल नोटिस भेज दिया है।

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
इस घटनाक्रम ने फिल्म इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है और सभी की नजरें इस विवाद के अगले चरण पर टिकी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने गत 2 जून 2026 को FWICE को कानूनी नोटिस भेजकर संगठन के फैसले को चुनौती दी है। एक्टर का पक्ष ये है कि उनके खिलाफ जारी किया गया नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव संगठन के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

Ranveer Singh

अब FWICE सबके सामने रखेगी अपना पक्ष

हालांकि नोटिस में की गई मांगों और कानूनी दलीलों का पूरा विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस बीच FWICE ने भी मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए आज यानी 3 जून 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का फैसला किया है। ऐसे में ये विवाद अब केवल इंडस्ट्री स्तर तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि कानूनी दायरे में प्रवेश कर चुका है।

बॉलीवुड में बैन हुए Ranveer Singh? क्या बर्बाद होगा एक्टर का फिल्मी करियर? ये है डॉन 3 विवाद की इनसाइड स्टोरी
बॉलीवुड में बैन हुए Ranveer Singh? क्या बर्बाद होगा एक्टर का फिल्मी करियर? ये है डॉन 3 विवाद की इनसाइड स्टोरी

कैसे शुरू हुआ 'डॉन 3' विवाद?

-ये पूरा मामला तब चर्चा में आया जब खबरें सामने आईं कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले दूरी बना ली। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस फैसले के कारण निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

-बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए पहले से किए गए प्री-प्रोडक्शन कार्य, शेड्यूलिंग और अन्य व्यवस्थाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके थे। इसी कथित नुकसान को आधार बनाते हुए मामला FWICE तक पहुंचा, जिसके बाद संगठन ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया।

'बैन' शब्द पर भी छिड़ी बहस

-FWICE द्वारा जारी निर्देश के बाद फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया के कई हिस्सों में इसे रणवीर सिंह पर लगाया गया बैन बताया गया। हालांकि बाद में संगठन ने स्पष्ट किया कि ये तकनीकी रूप से प्रतिबंध नहीं बल्कि नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव है।

-इसके बावजूद इस फैसले का प्रभाव इतना बड़ा माना गया कि इंडस्ट्री में इसे एक तरह के अनौपचारिक प्रतिबंध के रूप में देखा जाने लगा। यही वजह है कि मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, सम्मानजनक रुख अपनाने की बात कही

-विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने सीधे तौर पर आरोपों का जवाब नहीं दिया था। उनके प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक्टर फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं।

-बयान में ये भी कहा गया कि रणवीर सिंह ने पूरे मामले में सार्वजनिक बयानबाजी से दूरी बनाए रखी क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर मतभेदों और व्यक्तिगत संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ सुलझाया जाना चाहिए।

अधर में लटका 'डॉन 3' का भविष्य

-साल 2023 में 'डॉन 3' की आधिकारिक घोषणा की गई थी और रणवीर सिंह को इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी के नए चेहरे के रूप में पेश किया गया था। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। हालांकि अब एक्टर के कथित तौर पर प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद फिल्म का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है।

-अब तक निर्माताओं की ओर से किसी नए एक्टर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही फिल्म की शूटिंग या रिलीज को लेकर कोई नई समयसीमा सामने आई है। ऐसे में 'डॉन 3' फिलहाल बॉलीवुड की सबसे चर्चित लेकिन सबसे अनिश्चित परियोजनाओं में शामिल हो गई है।

इंडस्ट्री के नियमों और कलाकारों के अधिकारों से जुड़ा मामला

रणवीर सिंह और FWICE के बीच बढ़ता टकराव अब केवल एक फिल्मी विवाद नहीं रह गया है बल्कि ये इंडस्ट्री के नियमों, कलाकारों के अधिकारों और संगठनों की शक्तियों से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और संभावित कानूनी कार्रवाई इस मामले की दिशा तय करेगी। वहीं 'डॉन 3' के भविष्य को लेकर भी दर्शकों और फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों की उत्सुकता लगातार बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+