विराट कोहली की प्राथमिकता पर वापस आई BCCI, पीएम मोदी के साथ पुराना वीडियो वायरल

बीसीसीआई ने पुराने फिटनेस नियम को फिर से लागू कर दिया है। फिटनेस को लेकर विराट कोहली टॉप पर आते हैं, उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है।

Kohli and PM Modi

Virat Kohli and Narendra Modi Old Video: बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के बाद टीम इंडिया में कुछ चीजें बदलने वाली हैं। बोर्ड ने तीन बदलाव करने का निर्णय लिया। उनमें से एक फिटनेस भी है। बोर्ड ने यो-यो टेस्ट और डेक्सा स्कैन को अनिवार्य किया है। फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाला खिलाड़ी अब राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं हो पाएगा। टेस्ट पास करना ही होगा। विराट कोहली टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि वर्ल्ड के बेस्ट फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। कोहली का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फिटनेस पर चर्चा की थी।

साल 20220 में फिट इंडिया अभियान के तहत पीएम मोदी और कोहली के बीच ऑनलाइन बातचीत हुई थी। कोहली ने यो-यो टेस्ट के बारे में कहा था कि फिटनेस के लिए यह टेस्ट अहम है। उन्होंने कहा कि हम विश्व स्तरीय फिटनेस की बात करते हैं लेकिन अन्य टीमों की तुलना में हम पीछे हैं। यह एक बेसिक जरूरत है। कोहली ने कहा कि मैं टेस्ट के लिए सबसे पहले भागता हूँ और अगर मैं फेल रहता हूँ तो टीम में सलेक्ट नहीं हो पाऊंगा। ओवरऑल फिटनेस सुधारने के लिए हमें इसकी एक संस्कृति बनानी पड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि साल 2019 में कुछ भारतीय खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए थे। उनमें अम्बाती रायडू एक अहम नाम है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वह बाहर हो गए थे। इसके बाद कोरोना वायरस के कारण चीजों में बदलाव आ गया था। कोविड के कारण यो-यो टेस्ट को हटाते हुए सलेक्शन कमेटी ने बिना टेस्ट टीम चुनना शुरू कर दिया। इसके बाद कई खिलाड़ी फिट नहीं होते हुए भी टीम में खेलते हुए दिखे थे।

यो-यो टेस्ट में 20 मीटर की दूरी पर दो मार्क होते हैं। खिलाड़ी को एक मार्क से भागते हुए दूसरे मार्क तक आना होता है और फिर वापस पहले मार्क तक जाना होता है। खास बात यह है कि बीप की आवाज के साथ यह शुरू होता है। इसके बाद दूसरा बीप बजने से पहले खिलाड़ी को मार्क तक जाना होता है। फिर वहां से पहले मार्क की तरफ वापस जाना होता है। इस दौरान भी बीप बजने से पहले वहां पहुंचना अनिवार्य होता है। इसे बीप टेस्ट भी कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+