Salman Khan के 'काला हिरण' विवाद में नया धमाका, सुपरस्टार पर भड़के प्रोड्यूसर अमित जानी, कहा- मैं मरा नहीं हूं

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के निर्माता अमित जानी के बीच छिड़ा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। सलमान खान की कानूनी टीम द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया है कि यदि मामला अदालत तक पहुंचता है तो वह कानूनी रूप से उसका सामना करने के लिए तैयार हैं।

सलमान खान के नोटिस पर अमित जानी का पलटवार
फिल्म काला हिरण के टीजर और ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही इस विवाद ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। सलमान खान की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस के बाद अमित जानी ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि फिल्म के मेकर्स पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि वह अपने प्रोजेक्ट को बंद कर दें।

Salman Khan

'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने कहा- मैं मरा नहीं हूं

-फिल्म 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह किसी भी तरह के दबाव में आने वाले नहीं हैं। अपनी प्रतिक्रिया में अमित जानी ने शायरी के अंदाज में कहा कि उन्हें कमजोर समझने की भूल न की जाए क्योंकि वह अभी भी अपने फैसले पर मजबूती से कायम हैं। उनके इस बयान ने विवाद को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है।

Salman Khan को लेकर आई बड़ी खबर, 'काला हिरण' फिल्म पर भाईजान ने उठाया ऐसा स्टेप, अब क्या होगा आगे?
Salman Khan को लेकर आई बड़ी खबर, 'काला हिरण' फिल्म पर भाईजान ने उठाया ऐसा स्टेप, अब क्या होगा आगे?

-अमित जानी ने आगे कहा- सलमान खान की लीगल टीम द्वारा नोटिस जारी कर हमें धमकाया गया है कि हमने अगर टीजर रिलीज किया तो हमारे खिलाफ मुकदमा जारी करेंगे, कार्रवाई करेंगे। सलमान खान चाहते हैं कि हम पोस्टर हटा लें। हम हट जाएं और ये प्रॉजेक्ट जिसमें सलमान खान को दिखाया जा रहा है, उस प्रॉजेक्ट को बैकफुट पर आकर क्लोज कर दें।

-अमित जानी ने आगे कहा- सलमना खान का कहना है कि फिल्म को रिलीज न किया जाए। मैं उन्हें जवाब देना चाहूंगा कि अभी गनीमत है, सब्र मेरा लबालब भरा नहीं है। वो मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो में मरा नहीं हूं।

फिल्म देखे बिना कैसे हो सकती है आपत्ति, प्रोड्यूसर ने उठाए सवाल

-प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि अभी तक फिल्म का न तो टीजर रिलीज हुआ है और न ही ट्रेलर सामने आया है। ऐसे में फिल्म की कहानी और कंटेंट को लेकर आपत्ति जताना उन्हें समझ से परे लगता है।

-उन्होंने कहा कि अगर सलमान खान या उनकी टीम सीधे बातचीत करती तो वह विस्तार से बता सकते थे कि फिल्म का वास्तविक विषय क्या है। निर्माता के मुताबिक बिना फिल्म देखे उसके कंटेंट पर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

'न सलमान खान पर आधारित, न लॉरेंस बिश्नोई पर'

-फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अमित जानी ने स्पष्ट किया कि 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' किसी अभिनेता या गैंगस्टर की बायोपिक नहीं है। उनके अनुसार ये कहानी बिश्नोई समाज के उन लोगों के संघर्ष पर आधारित है जिन्होंने वर्षों तक न्याय और अपने अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी।

-प्रोड्यूसर अमित जानी का दावा है कि फिल्म का मकसद किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं बल्कि एक सामाजिक और ऐतिहासिक संघर्ष को पर्दे पर लाना है।

फिल्म का पोस्टर बना विवाद की बड़ी वजह

-इस पूरे विवाद की सबसे बड़ी वजह फिल्म का पोस्टर माना जा रहा है। पोस्टर में एक व्यक्ति को बंदूक के साथ दिखाया गया था जिसकी शक्ल-सूरत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। कई यूजर्स ने दावा किया कि पोस्टर में दिखाया गया किरदार सलमान खान जैसा नजर आता है।

-हालांकि अमित जानी का कहना है कि पोस्टर में कहीं भी सलमान खान का नाम नहीं लिखा गया है। उनका तर्क है कि केवल किसी किरदार की शक्ल या अंदाज के आधार पर ये मान लेना कि फिल्म किसी विशेष व्यक्ति पर आधारित है, उचित नहीं होगा।

पहले भी विवादों में घिर चुके हैं अमित जानी

-अमित जानी ने याद दिलाया कि उनकी पिछली फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' भी कानूनी विवादों में घिर चुकी थी। उस दौरान अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने फिल्म संबंधित पक्षों को दिखाई थी।

-अमित जानी ने कहा कि यदि इस मामले में भी अदालत कोई निर्देश देती है तो वह उसका सम्मान करेंगे। निर्माता ने ये भी कहा कि अगर सलमान खान खुद फिल्म देखने की इच्छा जताते हैं, तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।

'फिल्म बनाने का अधिकार सभी को है'

-निर्माता ने अपने पक्ष को मजबूत करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा में कई चर्चित घटनाओं और सार्वजनिक हस्तियों पर फिल्में बन चुकी हैं। उन्होंने तर्क दिया कि किसी सामाजिक, राजनीतिक या ऐतिहासिक विषय पर फिल्म बनाना लोकतांत्रिक अधिकार का हिस्सा है।

-अमिता जानी के अनुसार उनकी फिल्म भी कुछ प्रकाशित पुस्तकों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तैयार की जा रही है। इसलिए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में देखा जाना चाहिए।

अमित जानी को सलमान खान ने क्यों भेजा था लीगल नोटिस?

-जानकारी के अनुसार सुपरस्टार सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजकर आपत्ति जताई है कि फिल्म कथित रूप से साल 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित दिखाई देती है। नोटिस में यह भी कहा गया कि मामला अभी राजस्थान हाई कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में इस विषय पर बनी कोई फिल्म न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

-साथ ही सलमान खान की इमेज को संभावित नुकसान पहुंचने की आशंका भी नोटिस में जताई गई है। यही वजह है कि फिल्म के खिलाफ कानूनी कदम उठाया गया।

अब क्या होगा आगे?

-फिलहाल 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम नजर आ रहे हैं। एक तरफ सलमान खान की कानूनी टीम फिल्म पर सवाल उठा रही है तो दूसरी ओर निर्माता अमित जानी अदालत में अपनी बात रखने की तैयारी में हैं।

-ऐसे में ये विवाद आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मामला बातचीत से सुलझता है या फिर अदालत में इसकी अगली सुनवाई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कानूनी लड़ाइयों में से एक बन जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+