Fact Check: दिल्ली में बाढ़ के पानी में आ गया मगरमच्छ? जानें वायरल वीडियो का सच
Fact Check News: दिल्ली में यमुना नदी के निचले इलाकों सहित एनसीआर की लोकेशन पर भारी जलजमाव है। पानी घरों में घुस चुका है। ऐसी ही स्थिति हरियाणा में देखी जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाढ़ वाले इलाके में मगरमच्छ का गए हैं।
पानी से भरी सड़कों पर मगरमच्छ को दिखाते हुए और लोगों को डर से चिल्लाते हुए दिखाने वाला एक वीडियो दो अलग-अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दिल्ली और हरियाणा का किया दावा
एक दावे से पता चलता है कि यह मगरमच्छ यमुना नदी से आया है और राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ के बीच दिल्ली के खजूरी खास में पाया गया था। वहीं कुछ यूजर्स वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह घटना हाल ही में बाढ़ग्रस्त हरियाणा के अंबाला की है।
क्या सच में आ गया मगरमच्छ?
ऐसे में यह असल वीडियो कहां का है? इसकी पड़ताल की तो पूरा माजरा अलग निकला। बाढ़ के बीच पानी में मगरमच्छ आने की इस वीडियो की जांच की तो खुलासा हुआ कि यह वीडियो अब का नहीं है, बल्कि 2019 की है। और दिल्ली और हरियाणा में कहीं भी बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ बहकर नहीं आया।
जानें वीडियो की सच्चाई?
असल में वीडियो2019 का है और वडोदरा, गुजरात का है। यह वीडियो 31 अगस्त 2019 को शेयर किया गया था और शीर्षक से पता चलता है कि बाढ़ के दौरान गुजरात के वडोदरा में एक भटके हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया गया था।
वायरल की गई वीडियो को आप नीचे दिए गए यूट्यूब की वीडियो पर 0:45 टाइमस्टैम्प से देख सकते हैं। इसी के साथ कई न्यूज रिपोर्ट में भी इसकी जांच की गई है, जिससे साफ होता है कि यह वीडिया पुराना है, जिसे अब हालिया बारिश की घटना के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
देखिए असली वीडियो

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा में बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ आ गया।
नतीजा
वीडियो काफी पुरानी है, जो कि गुजरात के वडोदरा की है।









Click it and Unblock the Notifications