मुंबई में मूसलाधार बारिश ने मचाया तांडव, लैंडस्लाइड के बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे बंद, कई ट्रेनें हुई कैंसिल

Mumbai Rain Havoc: मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई और पुणे के बीच रेल और सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

भूस्‍खलन के बाद मुंबई-पुणे हाईवे बंद, रेल सेवाएं पूरी तरह बाधित

भोर घाट क्षेत्र में सुरंग संख्या चालीस के पास हुए लैंडस्लाइड के बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। मुंबई-पुणे के बीच रेल सेवाओं को पूरी तरह रोकना पड़ा है। इसके चलते सेंट्रल रेलवे ने लगभग 16 एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद इस स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पटरियों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष सहायता बूथ बनाए गए हैं।

Mumbai Rain Havoc

मुंबई-पुणे हाईवे हुआ बंद

वहीं पुराना मुंबई-पुणे पुराने हाईवे पर पानी भरने से यातायात रोक दिया गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंक्रीट पिलर गिर जाने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा एवं बचाव कार्यों के मद्देनजर लोगों को इस व्यस्त मार्ग पर फिलहाल अपनी यात्रा टालने की सलाह दी है।

स्‍कूल-कालेज में छुट्टी, विश्वविद्यालय ने भी अपनी परीक्षाएं टाल दी

वहीं प्रशासन ने मुंबई, ठाणे, पालघर, नवी मुंबई और पुणे के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। मुंबई विश्वविद्यालय ने भी अपनी परीक्षाएं टाल दी हैं। सड़कों पर कई फीट जलभराव के चलते लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

मानखुर्द में ढही तीन मंजिला इमारत, 4 बच्‍चों की मौत

मुंबई के मानखुर्द इलाके में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां जनता नगर में एक तीन मंजिला चॉल का हिस्सा ढहने से चार मासूम बच्चों सहित छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों में दो साल की नबिया, छह साल का निहाल, सात साल की आलिया, सात साल का मुनाफ, चौदह साल की मुस्कान और बत्तीस साल की सोनी शामिल हैं।

सरकार ने पांच-पांच लाख रुपये देने का किया ऐलान

हादसे के तुरंत बाद मुंबई दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया। मलबे से एक घायल युवक को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पेड़ गिरने से दो मौतें

मौसम के रौद्र रूप का असर अन्य हादसों के रूप में भी दिख रहा है। कुर्ला वेस्ट में एक दुकान पर पेड़ का भारी हिस्सा गिरने से 63 वर्षीय युनुस कुंदावाला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरे कॉलोनी में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक के सिर पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे उसकी भी जान चली गई। लगातार गिरते पेड़ों को लेकर महापौर ने पेड़ ऑडिट के आदेश दिए हैं।

हवाई यात्राएं भी प्रभावित

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित रहीं। कम दृश्यता और 42 नॉट्स की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के चलते रनवे परिचालन को लगभग एक घंटे रोकना पड़ा। इस दौरान चार उड़ानों को रद्द करना पड़ा और तेरह उड़ानों को नजदीकी शहरों के लिए डायवर्ट किया गया। इससे बड़ी संख्या में पैसेंजर हवाई अड्डे पर फंसे रहे।

Weather Forecast Today: दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, महाराष्ट्र में Red Alert
Weather Forecast Today: दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, महाराष्ट्र में Red Alert
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+