Fact Check: पीएम मोदी के संदेश पर खर्च को लेकर दावे की हकीकत, जानिए Mann Ki Baat पर अब तक का व्यय
प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रसारण और विज्ञापन के खर्च के आंकड़ों के साथ पीएम के कार्यक्रम को लेकर वायरल दावे की हकीकत बताई है।

Fact Check on PM Modi Mann Ki Baat Expenditure: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' ने अपने 100 एपिसोड पूरे कर लिए। पीएम के इस कार्यक्रम की भारत समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गई। वहीं विपक्ष ने इसको लेकर पीएम पर निशाना भी साधा। इस बीच पीएम के इस कार्यक्रम पर खर्च का दावा करने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि 'मन की बात' एक कार्यक्रम के प्रसारण और विज्ञापन पर 8.3 करोड़ रुपए का खर्च आता है।
वायरल पोस्ट में किए गए दावे की हकीकत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत प्रेस इंफार्मेश ब्यूरो ने बताई है। पीआईबी को ओर इस दावे को फर्जी बताया गया। ब्यूरो की ओर से कहा गया कि पोस्ट में पीएम के कार्यक्रम पर खर्च को लेकर किया गया दवा गलत है।
यह भी पढ़े: Fact Check: पाकिस्तान से नहीं हैदराबाद की है कब्र की फोटो, जानें ग्रिल और ताले की सच्चाई?
प्रधानमंत्री के 'मन की बात' पर खर्च का जिक्र करते हुए पीआईबी ने कहा कि इस कार्यक्रम में अब तक कुल 8.3 करोड़ का खर्च हुआ है, जिसमें पीएम के संदेश के प्रसारण का खर्च और विज्ञापन पर खर्च दोनों शामिल है।
पिछले हफ्ते रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इससे पहले गढ़वी ने 28 अप्रैल को ट्वीट कर दावा किया कि "मन की बात की एक कड़ी पर खर्च 8.3 करोड़ रुपये। जिसका मतलब है कि केंद्र ने अभी तक 100 कड़ियों पर 830 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह बहुत ज्यादा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर वही यह कार्यक्रम सुनते हैं।"
Recommended Video


Fact Check
दावा
वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम के एक एपिसोड में 8.3 करोड़ का खर्च आता है।
नतीजा
पीआईबी को ओर इस दावे को फर्जी बताया गया। ब्यूरो की ओर से कहा गया कि पोस्ट में पीएम के कार्यक्रम पर खर्च को लेकर किया गया दवा गलत है।












Click it and Unblock the Notifications