Fact Check: क्या केंद्र सरकार दे रही 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को 1.80 लाख रुपये, जानिए वायरल दावे का सच?

क्या प्रधानमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत देश की सभी 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के बैंक खाते में भारत सरकार जमा करेगी 1.80 लाख रुपये?

fact check

समाज में सर्वजन हिताय की अवधारणा पर काम करते हुए भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। इसके बारे में कई यूट्यूब चैनल अपने अपने स्तर से जानकारी लोगों तक उपलब्ध करवाते हैं। वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत देश की सभी 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के बैंक खाते में भारत सरकार 1.80 लाख रुपये जमा करेगी। क्या ये दावा सच है आइए इसकी पड़ताल करते हैं।

Government Gyan नाम के एक यूट्यूब चैनल पर तीन महीने पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार साल 2023 स 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के बैंक खाते में 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। इस वीडियो पर लगभग 26 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

अब इस योजना के बारे में लोगों को काफी कंफ्यूजन बना हुआ है। लोग इस योजना के बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकारी एजेंसी PIB ने फैक्ट चेक किया तो इस वीडियो की पड़ताल की, जिसमें ये पाया गया कि Government Gyan नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।

इसके साथ ही PIB ने इस वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही हैं। वायरल दावा पूरी तरह से फर्जी है।
इस तरह से ये वायरल खबर पूरी तरह से फर्जी/फेक है।

Fact Check

दावा

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सभी 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के बैंक खाते में भारत सरकार 1.80 लाख रु. जमा कराएगी।

नतीजा

PIB ने इस वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही हैं। वायरल दावा पूरी तरह से फर्जी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+