Fact Check: पाकिस्तान से नहीं हैदराबाद की है कब्र की फोटो, जानें ग्रिल और ताले की सच्चाई?
पाकिस्तान में कब्र खोदे जाने की कई घटनाएं हुई हैं। ऐसे में एक फोटो के साथ दावा किया गया है कि पाकिस्तान में ताला लगाकर कब्र को बचाया जा रहा है।

Fact Check: पाकिस्तान में लड़कियों की लाश से रेप की घटनाओं बढ़ रही है। बीते सालों में इन तरह से कई घिनौनी हरकत सामने आ चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ग्रिल लगी कब्र की फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया कि पाकिस्तान में लोग अपनी मृत बेटियों को रेप से बचाने के लिए कब्र पर ताला लगा रहे हैं।
पाकिस्तानी अखबार डेली टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत में भी तमाम बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों ने इस खबर को पाकिस्तान की घटना बताया, साथ ही कहा कि लड़कियों की लाशों से यौन अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि नेक्रोफीलिया (Necrophilia) यानी कि मरे लोगों के साथ यौन संबंध बनाने के मामलों के बाद लोग कब्रों की हिफाजत कर रहे हैं।
डेली टाइम्स ने कब्र से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की, जिसमें क्रब पर ताला लगा दिख रहा है। कब्र के चारों तरफ पक्की दीवार है। इसके साथ ही उसपर हरे रंग का ग्रील लगाया गया है। ग्रील में बड़ा सा ताला लगा दिया गया है। इस खबर को फोटो के साथ लेखक हारिस सुल्तान ने 26 अप्रैल को ट्वीट किया था। हालांकि जब इसकी सच्चाई पता चली तो मामला ना ही लाश से रेप का निकला और ना ही पाकिस्तान का।
ऑल्ट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाई दे रही कब्र की फोटो पाकिस्तान से नहीं, बल्कि भारत के हैदराबाद की है। रिपोर्ट के मुताबिक मीडिया ग्रुप द्वारा इस्तेमाल की गई फोटो हैदराबाद के एक कब्रिस्तान की थी। कब्रिस्तान मस्जिद ई सालार के सामने स्थित है, जो दराब जंग कॉलोनी, मदनपेट, हैदराबाद में है।
रिपोर्ट में बताया है कि ताला लगी यह कब्र लगभग 1.5 से 2 साल पुरानी है, जो कि कब्रिस्तान से जुड़ी समिति की अनुमति के बिना बनाई गई थी। यह कब्रिस्तान के प्रवेश द्वार के ठीक सामने है, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। ऐसे में अपने परिवार के सदस्य की कब्र को सुरक्षित रखने के लिए ताला लगाया गया है।
वहीं लोहे की जाली के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए बताया है कि बहुत से लोग यहां आते हैं और बिना अनुमति के पुरानी कब्रों पर नए शवों को दफना जाते हैं। ऐसे में अपने करीबी की कब्र को बचाने के लिए ऐसा किया गया है।
ऑल्ट न्यूज़ ने एक स्थानीय निवासी के हवाले से भी बताया कि कब्र एक बूढ़ी औरत की है, जो सत्तर साल की उम्र में चल बसी थी। उसके बेटे ने कब्र के ऊपर ग्रिल को दफनाने के लगभग 40 दिनों के बाद बनाया था। ऐसे पाकिस्तान के साथ जोड़े जाने वाली ये तस्वीर पूरी तरह से फेक हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में कब्र खोद कर रेप करने जैसी कई घटनाएं हुई हैं। 2011 से लेकर 2021 तक कई ऐसी घिनौनी वारदात हो चुकी है। 2021 में सिंध प्रांत के थट्टा जिले में के गांव असरफ चांडीओ में दफन की गई एक 14 साल की लड़की की लाश के साथ बलात्कार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications