Fact Check: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश की वायरल हो रही वीडियो-फोटो, जानिए सच?
Fact Check Kedarnath Helicopter Tragedy: अभी देश अमरनाथ में हुई श्रद्धालुओं की मौत से उभरा ही नहीं था कि हाल ही में केदारनाथ धाम से 2 किलोमीटर की दूरी पर खराब मौसम की वजह से एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और 6 पैसेंजर को मिलाकर कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटोज शेयर किए गए, जिनमें दावा किया गया कि यह हादसे की असली तस्वीरे हैं। ऐसे में क्या इन तस्वीरों की हकीकत जानिए...

दरअसल, 18 अक्टूबर को केदारनाथ में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़चट्टी में क्रैश हो गय था। हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का था। हादसा सुबह 11.40 बजे हुआ। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था। इस दुर्घटना के बाद कई तरीके की अलग-अलग वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर घूमने लगी।
ऐसा ही एक 17 सेकंड का वीडियो जिसमें हेलीकॉप्टर आग की लपटों में घिर हुआ है। और अजीब तरह से उतरते हुए जमीन पर उछलता हुए आग की लपटों में घिरते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने दावा किया कि यह वीडियो केदारनाथ हादसे की है। इसके अलावा कई लोगों ने ट्विटर पर हवा के बीच एक हेलीकॉप्टर में धमाके की तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें बताया जा रहा था कि तस्वीर केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश की है। लेकिन जब तस्वीर के बारे में जांच की तो वो पूरी तरह से भ्रामक निकली।
जिस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा था कि वो केदारनाथ हादसे की है, असल में वो वीडियो रूस में हुए साल 2014 के एक एयर शो की थी। जिसकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड है। फुटेज में रूस के गेलेंदजिक में एक Mi-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसके अलावा बीच में हवा में हेलीकॉप्टर में विस्फोट की तस्वीर भी पूरी तरह से झूठी है। वो फोटो इमेज साइट iStock से ली गई है। जिसे 24 मार्च 2015 को अपलोड किया गया था।
ऐसे में साफ होता है कि यह तस्वीरें केदारनाथ हादसे की असली तस्वीर नहीं है। ऐसे में स्पष्ट है कि यह किसी भी तरह से केदारनाथ की घटना से संबंधित तस्वीरें नहीं है।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर केदारनाथ हादसे की तरह-तरह के वीडियो और फोटोज शेयर किए गए है।
नतीजा
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो हादसे की असली तस्वीरें नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications