Facebook: फेसबुक डाउन है? क्या ऐप काम कर रहा है? एक महीने दूसरी बार समस्या, यूजर्स परेशान
Facebook: अगर आप रविवार शाम को Facebook स्क्रॉल करने की सोच रहे हैं लेकिन आप कर नहीं पा रहे हैं तो आप परेशान ना हों क्योंकि ये समस्या आपके फोन, लैपटॉप या इंटरनेट की नहीं है बल्कि ये कोई बग है। Downdetector के मुताबिक, यूज़र्स को इस सोशल मीडिया साइट को संडे से इस्तेमाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। यह दिक्कत कल शाम 7 बजे के बाद से शुरू हुई है।
Downdetector से पता चलता है कि करीब आधी दिक्कतें ऐप से जुड़ी हैं, हालांकि वेबसाइट पर भी दिक्कतों की खबरें मिली हैं। कुछ लोग साइट पर पहुंच तो पाए, लेकिन लॉग इन नहीं कर पाए या जो लॉग इन कर पा रहे हैं उनके पेज भी अच्छे ढंग से खुल नहीं पा रहे हैं।

फिलहाल अभी तक यह तय नहीं है कि ये दिक्कतें कब तक ठीक होंगी। मालूम हो कि अप्रैल 2026 में भी ऐसे कई बड़े आउटेज और बग सामने आए हैं, जिससे करोड़ों यूज़र्स प्रभावित हुए हैं, ये समस्या अक्सर बग के कारण होती है।
Downdetector क्या है?
Downdetector एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो यह बताता है कि कोई वेबसाइट, ऐप या ऑनलाइन सेवा सही से काम कर रही है या उसमें दिक्कत (outage) आ रही है। जब बहुत सारे यूज़र्स किसी ऐप या वेबसाइट के बारे में समस्या रिपोर्ट करते हैं, तो Downdetector उसे ट्रैक करके लाइव स्टेटस दिखाता है।
क्या है Facebook Bug?
Facebook bug का मतलब है ऐप या प्लेटफॉर्म में तकनीकी गड़बड़ी। यह किसी सॉफ्टवेयर एरर, सर्वर फेलियर या अपडेट के कारण हो सकता है। इस दौरान ऐप खुलता नहीं है लॉगिन नहीं हो पाता, न्यूज़ फीड लोड नहीं होती या मैसेज भेजने में दिक्कत आती है। यह समस्या सिर्फ एक देश में नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर देखी गई है।
अप्रैल Facebook आउटेज
अप्रैल 2026 में Facebook ने बड़े पैमाने पर तकनीकी दिक्कतें देखी गई है, इससे पहले 9 अप्रैल 2026 को बड़ा ग्लोबल आउटेज हुआ था, जिसमें 12 घंटे तक कई यूज़र्स ऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएबाद में लॉगिन और वेरिफिकेशन से जुड़ी समस्याएं सामने आईं थी। हालांकि बाद में स्थिति सही हो गई थी।
Facebook Bug के पीछे कारण
- सर्वर डाउन या ओवरलोड: जब Facebook के सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक या तकनीकी समस्या होती है, तो ऐप काम करना बंद कर देता है।
- गलत कॉन्फ़िगरेशन अपडेट: कई बार Meta द्वारा किया गया नया अपडेट ही समस्या बन जाता है, गलत सेटिंग्स इंटरनेट रूटिंग को प्रभावित कर सकती हैं जिससे पूरी सेवा बंद हो जाती है।
- API या बैकएंड एरर: Facebook के अंदर कई सिस्टम होते हैं, जैसे API, डेटाबेस आदि। इनमें गड़बड़ी होने पर ऐप फंक्शन करना बंद कर देता है।
- ऐप बग या कैश इश्यू: अगर समस्या सिर्फ आपके फोन में है, तो इसके पीछे पुराना ऐप वर्जन, करप्ट कैश या इंटरनेट कारण हो सकते हैं।














Click it and Unblock the Notifications