Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना-चांदी ने पकड़ी गति, क्या है मुंबई का भाव?
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है, दो दिन के बाद आज बाजार खुलने पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने ने गति पकड़ी है, इसमें 298 रुपये की बढ़त देखी जा रही है, जिसके बाद इसका रेट 1,52,997 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक
- सोना 24 कैरेट: 151479 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 138755 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 113609 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹154040 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट:₹141200 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹115530 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की तरह चांदी ने भी स्पीड पकड़ी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में 0.15% की वृद्धि देखी जा रही है, जिसके बाद इसका रेट 2,44,997 रुपये प्रति किलो हो गया है जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी का दाम 2,60,000 रुपये प्रति किलो है। चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,600
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत:₹26,000
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,60,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट दीपेश बोस ने ANI से बात करते हुए कहा कि सोना safe haven बना हुआ है, इसलिए जब भी बाजार में जोखिम बढ़ता है, इसकी मांग बढ़ जाती है। 2026 में सोना ₹1.55 लाख से ₹1.7 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकता है और आगे और बढ़ने की संभावना भी है। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लॉन्ग टर्म में सोना-चांदी निवेश के लिए मजबूत विकल्प बने रहेंगे लेकिन निवेश करने से पहले मार्केट पर नजर करेंगे।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications