WB Election 2026: आज शाम थम जाएगा चुनावी शोर लेकिन बंगाल में खूब बिक रहा केसरिया गुलाल, एग्जिट पोल तो नहीं?

WB Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान आज शाम समाप्त होगा। इस चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान किया जाएगा। इन क्षेत्रों में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, उत्तर-24 परगना, दक्षिण-24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान सहित आठ चुनावी जिले शामिल हैं।

बंगाल में सीधा मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच है, बीजेपी का दावा है कि इस बार के चुनाव में जनता सीएम ममता बनर्जी की मनमानी चलने नहीं देगी तो वहीं दूसरी ओर टीएमएसी का दावा है कि बंगाल के लोग भाजपा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

WB Election 2026

इसलिए वो यहां कभी भी जीत नहीं सकती है लेकिन इसी बीच कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में केसरिया गुलाल की मांग काफी बढ़ गई है जिससे दुकानदार काफी खुश हैं।

केसरिया अबीर की बिक्री 90% बढ़ी, सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

गुलाल बेचने वाले एक दुकानदार ने कहा कि केसरिया अबीर की बिक्री 90% है और हरे अबीर की बिक्री 10% है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग मजे लेने लगे, एक यूजर ने लिखा कि 'क्या ये एग्जिट पोल है', तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ' बंगाल में भाजपा ही आएगी' तो वहीं एक ने लिखा कि 'बीजेपी चाहे जितना शोर मचा ले, दीदी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकीन है।'

फिलहाल सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक मोदी बनाम ममता का घमासान जारी है अब कौन इसमें बाजी मारता है, ये तो 4 मई को पता चलेगा, जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

पीएम मोदी करेंगे जिलेपी मठ में एक जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगतदल के जिलेपी मठ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो रोड शो हैं, पहला बेहाला थाना से मंटन तक और दूसरा हुगली के चंदननगर बागबाजार में होगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी करेंगी जनसभा मार्च

तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जादवपुर और टॉलीगंज के प्रत्याशियों के समर्थन में जादवपुर के सुकांत सेतु से जनसभा मार्च में हिस्सा लेंगी। बाद में वे अपने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी जनसभा करेंगी। पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी राणाघाट, हुगली, आरामबाग और महेशतला में प्रचार करेंगे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी करेंगे रैली

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वो पहले सुबह 11:50 बजे उत्तर 24 परगना के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसके बाद वो दोपहर 2:05 बजे हुगली के धानेखाली में जनसभा को संबोधित करेंगे उसके बाद वो कोलकाता के दमदम विधान सभा क्षेत्र में 3:25 बजे रोड शो का हिस्सा बनेंगे तो अंतिम कार्यक्रम 4:10 बजे राजारहाट गोपालपुर में जनसभा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+