Fact Check: क्या संतानहीनता का कारण हो सकती है कोरोना वैक्सीन, जानिए वायरल दावे का सच
नई दिल्ली, 25 मई। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है, हालांकि इसे लेकर सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर तरह-तरह के भ्रम भी फैलाए जा रहे हैं। इंटरनेट पर कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट से जुड़े कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें से अधिकतर फर्जी है। ऐसा ही एक दावा कोविड वैक्सीन के बाद महिलाओं व पुरुषों में संतानहीनता को लेकर सामने आया है जिसमें रत्तिभर सच्चाई नहीं है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई बताई है।

क्या है फर्जी दावा?
मालूम हो कि 1 मई से देशभर में 18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। ऐसे में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं जिसके चलते लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम फैल रहा है। ताजा दावा इससे होने वाले 'बांझपन' को लेकर सामने आया है जिसमें कहा गया है कि वैक्सीन महिलाओं व पुरुषों में संतानहीनता (infertility) का कारण हो सकती है। हालांकि यह दावा पूरी तरह फर्जी है, वैक्सीन से शरीर में इस प्रकार का विकार नहीं आता।
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: नींद लेकर सफर करने वाले यात्रियों से 10% अधिक किराया वसूलेगा रेलवे? जानिए वायरल दावे का सच
पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने क्या कहा?
पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस दावे को खारिज करते हुए लोगों से ऐसे भ्रमित संदेशों को आगे फॉर्वर्ड नहीं करने की अपील की है। पीआईबी ने कहा, 'कई फर्जी खबरों/संदेशों के जरिए कोविड टीकाकरण से जुड़े भ्रम फैलाए जा रहे हैं, इनमें से एक भ्रम यह है कि वैक्सीन महिलाओं व पुरुषों में संतानहीनता(infertility) का कारण हो सकती है! यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है व इससे संतानहीनता होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।'

Fact Check
दावा
वैक्सीन महिलाओं व पुरुषों में संतानहीनता(infertility) का कारण हो सकती है!
नतीजा
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है व इससे संतानहीनता होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications