Fact Check: क्या 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर कोरोना है बेअसर? जानिए वायरल दावे का सच
नई दिल्ली, 21 अप्रैल। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर भयानक रूप से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। प्रतिदिन संक्रमण के मामले तीन लाख के करीब पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने अब 1 मई, 2021 से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की अनुमति दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब दावे सामने आ रहे हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक संदेश काफी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को कोविड-19 प्रभावित नहीं करता।

सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस संदेश को लेकर अब लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दावा पूरी तरह से गलत है। 18 साल के कम्र उम्र के बच्चों को भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल जैसे, सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ धोना और स्वच्छता रखना अनिवार्य है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सोशल मीडिया पर किए जा रहे ऐसे दावों को खारिज किया है।
आईटी ने कहा है कि यह बीमारी सभी आयु वर्गों में होने के लिए जानी जाती है। हालांकि मंत्रालय ने यह भी कहा कि संक्रमण आमतौर पर बच्चों में हल्का होता है। शेयर की जा रही जानकारी फेक है और मंत्रालय ने ऐसी बातों पर विश्वास न करने की सलाह दी है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी हर वर्ग के लोगों को संक्रमित करती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस कोविड-19 से विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को बचाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने जारी किया डाटा, बताया वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी कितने लोगों को हुआ कोरोना

Fact Check
दावा
18 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को प्रभावित नहीं करता कोरोना वायरस
नतीजा
हर वर्ग के लोगों को संक्रमित कर सकता है कोविड-19












Click it and Unblock the Notifications