केंद्र सरकार ने जारी किया डाटा, बताया वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी कितने लोगों को हुआ कोरोना
कितने लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी हुआ कोरोना
नई दिल्ली, 21 अप्रैल: केंद्र सरकार ने बताया है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी कोरोना से संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। हालांकि ऐसे मामले काफी कम हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद कोरोना संक्रमित होने के मामले करीब लगभग 0.04 प्रतिशत हैं। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट में बन रही वैक्सीन कोविशिल्ड की दूसरी खुराक लेने के बाद 0.03 प्रतिशत लोग कोरोना की चपेट में आ गए।
Recommended Video

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा है कि ये डाटा उन लोगों का है जो दूसरी खुराक लेने के कुछ दिन बाद कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने कहा वैक्सीन लेने के बाद प्रति 10,000 पर दो से चार लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। नीति अयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने भी कहा कि टीकाकरण के बाद संक्रमित होने वाले लोगों का प्रतिशत 'बहुत कम' है।
भारत में इस समय सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में कोविशील्ड और भारत बायोटेक कोवैक्सीन बना रहा है। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी को मंजूरी मिलने के बाद आने वाले हफ्तों में इसके उपलब्ध होने की संभावना है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पास हर महीने 6 करोड़ डोज बनाने की क्षमता है। दूसरी ओर कोवैक्सिन बने रही भारत बायोटेक की क्षमता महीने में एक करोड़ से कुछ ज्यादा है।
1 मई से सभी को लगेगी वैक्सीन
केंद्र सरकार ने 1 मई से टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू करने का फैसला लिया है। इस चरण में 1 मई से देश में 18 साल से उपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में मौजूदा टीकाकरण अभियान में 45 साल से ज्यादा उम्र को लोगों को वैक्सीन लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications