Fact Check: पुलवामा हमले के बाद BJP ने चुनाव के लिए पाकिस्तानी कंपनी से लिया था 95 लाख का चंदा? जानिए सच्चाई
Fact Check: 14 मार्च को जारी किए गए बड़े पैमाने पर चुनावी बॉन्ड डेटा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। कई लोगों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह मामला अब काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल 2019 को हब पावर कंपनी ने 14 चुनावी बॉन्ड के माध्यम से चुनाव के लिए बीजेपी को 95 लाख रुपये का दान दिया था।
लेकिन लोग कहेंगे इसमें खास क्या है। क्योंकि, यह एक पाकिस्तानी कंपनी है और ये परचेजिंग फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले से जुड़ी थी। जिस पुलवामा हमले में 40 भारतीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शहीद हो गए थे।

15 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चंडीगढ़ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर आरोप लगाया गया कि यह बेहद चौंकाने वाला है। पाकिस्तान स्थित हब पावर कंपनी ने पुलवामा हमले के कुछ हफ्ते बाद चुनावी बांड डोनेट किया।
'... इसलिए नहीं पकड़ा गया पुलवामा अपराधी'
उन्होंने अपने पेज पर लिखा कि जब पूरा देश 40 बहादुर सैनिकों के शहीद पर शोक मना रहा था, तब कोई पाकिस्तान से फंडिंग का आनंद ले रहा था। उन्होंने कहा कि अब आप जानते हैं कि पुलवामा हमलों की कभी भी उचित जांच क्यों नहीं की गई और कोई भी अपराधी अभी तक पकड़ा नहीं गया है।
पाकिस्तानी HUBCO ने सभी आरोपों का किया खंडन
इस मामले का जब फैक्ट चेक किया गया तो इसका सच कुछ और ही निकला। इंडिया टुडे के मुताबिक, इस नाम की एक पाकिस्तानी कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रल बांड लिस्ट में सूचीबद्ध हब पावर कंपनी दिल्ली स्थित एक कंपनी है, जिसका कोई ज्ञात पाकिस्तानी लिंक नहीं है। वहीं, पाकिस्तानी HUBCO ने चुनावी बांड के जरिए भारतीय पार्टियों को चंदा देने के सभी आरोपों का खंडन किया है।
यह भी पढ़ें- अनुराधा पौडवाल ने की सियासी पारी की शुरुआत, बीजेपी में हुईं शामिल

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications