अनुराधा पौडवाल ने की सियासी पारी की शुरुआत, बीजेपी में हुईं शामिल
चुनाव आयोग कुछ घंटों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले मशहूर प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।
80 और 90 के दशक में अपने हिट गानों और भक्ति संगीत के लिए मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर लिया। पौडवाल ने कहा कि वह ऐसी सरकार में शामिल होकर खुश हैं जिसका "सनातन धर्म से गहरा संबंध" है।
यह भी देखें: Chhattisgarh: बीजेपी ने जारी किया सोनिया गांधी और सांसद दीपक बैज का कार्टून, धर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर घेरा

बीजेपी में शामिल होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं जिसका सनातन (धर्म) से गहरा संबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं।"
यह भी देखें: Lok Sabha Election: कांग्रेस के पूर्व सांसद करण सिंह यादव के साथ और कौन...आज थामेंगे बीजेपी का दामन
#WATCH | Delhi | On joining BJP, singer Anuradha Paudwal says, "I am happy that I am joining the government which has a deep connection with Sanatan (Dharma). It is my good fortune that I am joining BJP today." pic.twitter.com/oeF82icr6a
— ANI (@ANI) March 16, 2024
पौडवाल ने कई भाषाओं में हजारों गाने और सैकड़ों भजन गाए हैं। कर्नाटक के कारवार में जन्मी पौडवाल ने महज 19 साल की उम्र में हिट फिल्म 'अभिमान' के लिए 'ओमकारम बिंदू संयुक्तम' से गायन की शुरुआत की। इस गाने को एसडी बर्मन ने संगीतबद्ध किया था, जिनके साथ उन्होंने कई बार काम किया।
पौडवाल ने 1983 में फिल्म हीरो में अपने सुपरहिट गाने "तू मेरा हीरो है" से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। तीन साल बाद उन्होंने अपने चार फिल्मफेयर पुरस्कारों में से पहला पुरस्कार जीता।
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव में क्या इस राज्य में घटेंगी बीजेपी की सीटें? तारीखों के ऐलान से पहले आया ये सर्वे उड़ा देगा होश












Click it and Unblock the Notifications