मनोहर लाल धाकड़ के एक्सप्रेस-वे कांड के बाद बीकानेर की शेरनी के वीडियो वायरल, जानिए असली लड़की कौन?
Bikaner Ki Sherni: "बीकानेर की शेरनी" के पुराने वीडियो को मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakad VIDEO) के एक्सप्रेस-वे कांड से जोड़कर सोशल मीडिया पर झूठे दावे किए जा रहे हैं। वनइंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में सामने आया है कि ये वीडियो मार्च 2025 और अगस्त 2024 के हैं, जिनका किसी भी तरह से इस अश्लील कांड से संबंध नहीं है। बीकानेर की शेरनी असल में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोनिका राजपुरोहित हैं, जिनके कई पुराने वीडियो अब संदर्भ से काटकर वायरल किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bikaner Ki Sherni: वीडियो में फूट-फूटकर क्यों रो रही बीकानेर की शेरनी? बोल रही-'बहुत गंदे तरीके से मारा'
क्या है वायरल वीडियो का दावा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @divyakumaari ने बीकानेर की शेरनी का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि "मनोहरलाल धाकड़ 8 लाइन कांड। ये लोग सत्ता के नशे में चूर किसी के भी साथ कुछ भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है ये वो बीकानेर की महिला है, जिसे डरा-धमका कर, परिवार को मार देने की धमकी देकर उसके साथ ये सब किया गया। सुनिए इसकी ही जुबानी। पुलिस के भी पास गई तो उन्होंने भी गलत बोला, गालियां दीं।"

यह भी पढ़ें- Bikaner Ki Sherni:'बीकानेर की शेरनी' का CISF जवान के साथ VIDEO वायरल, कौन हैं दयाराम फौजी?
फेसबुक पर Dilkush Nehda नाम की आईडी से 'बीकानेर की शेरनी' का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया है कि "बीकानेर की शेरनी के साथ मंदसौर के मनोहरलाल धाकड़ ने 8 लेन हाईवे पर पार्टी की।" पोस्ट में बीकानेर की शेरनी का जो वीडियो लगाया गया है, उसमें वह कह रही है कि "दोस्तों, इस वीडियो को जरूर देखो प्लीज। थोड़ी बहुत भी इंसानियत नहीं बची। मेरी बद्दुआ इनके बच्चों व मां को लगे। जब इनके साथ होगा तब पता चलेगा। बहुत बेरहमी से मारा है।"

फेसबुक पर Riya Yadav नाम की आईडी से बीकानेर की शेरनी का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि "आठ लेन वायरल वीडियो शेरनी के साथ मंदसौर के मनोहरलाल धाकड़ 8 लेन हाइवे पर वायरल होने की पार्टी का जश्न मनाते हुए। नोट - इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है? इसके बारे में मुझे कोई ज्यादा जानकारी नहीं है।" हालांकि इन्होंने खुद ही वीडियो की पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं कि शेष अन्य वायरल वीडियो की हकीकत क्या है?
यह भी पढ़ें- BJP के 4 नेताओं ने करवाई फजीहत, कोई एक्सप्रेस-वे पर बनवा बैठा डर्टी VIDEO, किसी ने IAS-कर्नल पर बोले अपशब्द
Bikaner Ki Sherni VIDEO: बीकानेर की शेरनी के वीडियो की सच्चाई क्या?
मंदसौर के मनोहरलाल धाकड़ के एक्सप्रेस-वे वाले अश्लील वीडियो में बीकानेर की शेरनी होने का दावा किए जाने वाली पोस्ट की वनइंडिया फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की। Google Lens और अन्य रिवर्स सर्च टूल्स की मदद से जांच की तो हमें सोशल मीडिया पर अब वायरल किए जा रहे बीकानेर की शेरनी के पुराने ओरिजिनल वीडियो मिले हैं। इनका मनोहरलाल धाकड़ कांड से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें- MP News: भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक और वीडियो वायरल, जानिए वकील ने कौनसा चौंकाने वाला किया दावा
कुत्तों को मारने पर बनाया था वीडियो
मनोहरलाल धाकड़ वीडियो कांड के बाद जिस वीडियो में बीकानेर की शेरनी को रोते हुए दिखाया जा रहा है, वो 26 मार्च 2025 का है। वीडियो को bikaner_ki_sherni_sonu ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के पीछे की कहानी यह है कि इनके शहर में घर के पास किसी ने आवारा कुत्ते को बेरहमी से मारा था। बीकानेर की शेरनी अपने वीडियो में कुत्ते वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए उसके बारे में जानकारी दे रही है। इस वीडियो का मनोहरलाल धाकड़ कांड से कोई लेना-देना नहीं है।
पुलिस पर मिलीभगत के आरोप वाला वीडियो
जिस वीडियो में बीकानेर की शेरनी पुलिस वालों पर आरोप लगा रही है, उस वीडियो का भी मनोहरलाल धाकड़ कांड से कोई लेना-देना नहीं है। यह वीडियो अब का नहीं, बल्कि अगस्त 2024 का है। उस वक्त बीकानेर पुलिस ने बीकानेर की शेरनी को कथित तौर पर अफीम खाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा था। उसके बाद उसने रोते हुए पूरी आपबीती बताई थी।
Who is Bikaner ki Sherni: बीकानेर की शेरनी कौन है?
बीकानेर की शेरनी के नाम से फेमस यह लड़की राजस्थान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व डांसर है। इसका रियल नाम मोनिका राजपुरोहित है। 23 वर्षीय मोनिका राजपुरोहित व उसकी बहन 20 वर्षीय करिश्मा राजपुरोहित सोशल मीडिया पर 'ओ राजस्थान है प्रधान' की टैगलाइन से वीडियो बनाने के लिए चर्चित हैं। 'बीकानेर की शेरनी' जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना इलाके में बजरंगपुरी वल्लभ गार्डन की रहने वाली है। यह पिछले साल कथित अफीम खाते हुए रील बनाने और फिर इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चा में रही।

Who is Manohar Lal Dhakad: मनोहरलाल धाकड़ कौन है?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार रोककर महिला के साथ संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ मध्य प्रदेश के मंदसौर से रहने वाला है। वीडियो वायरल होने पर चौतरफा दबाव के बाद धाकड़ ने खुद ही मंदसौर के भानपुरा पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ को रविवार को अरेस्ट कर गरोठ जेल भिजवाया। सोमवार को उन्हें जमानत मिल गई। मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत वार्ड आठ से सदस्य हैं।

Manohar Lal Dhakad Video: मनोहरलाल धाकड़ के वीडियो कैसे बने?
मीडिया की खबरों में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मनोहरलाल धाकड़ का अश्लील वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर टोल नाके के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मनोहरलाल धाकड़ का वीडियो 13 मई 2025 को रात 8:22 बजे से लेकर 8:29 तक का है। 7 मिनट 27 सेकंड के कई हिस्सों में यह वायरल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: वायरल वीडियो पर बोले बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़, 'AI से बनाया गया है'
आरोप यह भी है कि एक्सप्रेस-वे के कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों ने मनोहरलाल धाकड़ को वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की थी। रुपये नहीं देने पर आठ दिन बाद 21 मई को वीडियो वायरल करवा दिए। मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने एनएचएआई अथॉरिटी को नोटिस जारी किया, जिसके बाद अथॉरिटी ने एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम में तैनात तीन कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया।
यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया
मनोहरलाल धाकड़ के वीडियो में असली महिला कौन?
अमर उजाला अखबार में सूत्रों के हवाले से छपी खबर में बताया गया है कि मनोहरलाल धाकड़ के साथ एक्सप्रेस-वे पर अश्लील वीडियो में नजर आने वाली महिला की पहचान हो गई है। वह क्षेत्र के सरकारी स्कूल में टीचर है। अपने ट्रांसफर के सिलसिले में वह पूर्व भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ के संपर्क में आई थी। टीआई आरसी डांगी ने बताया कि महिला को अभी अरेस्ट नहीं किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मनोहरलाल धाकड़ पर क्या कार्रवाई हुई?
वायरल वीडियो को एआई जनरेटेड होने का शक जताते हुए मनोहरलाल धाकड़ के वकील संजय सोनी ने कहा कि धाकड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (सार्वजनिक अश्लीलता), 285 (जान-माल को खतरे में डालना) और 3(5) (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, भानपुरा पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। उससे भी पूछताछ की जाएगी। मनोहरलाल धाकड़ को श्री धाकड़ महासभा ने राष्ट्रीय मंत्री पद से भी हटा दिया।
कांग्रेस ने मौके पर छिड़कवाया गंगाजल
मनोहरलाल धाकड़ के वीडियो कांड पर सियासत भी खूब हो रही है। दिल्ली से मंदसौर होते हुए मुंबई जाने वाले इस आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर मनोहरलाल धाकड़ महिला के साथ अश्लील स्थिति में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, वहां मंदसौर के शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गंगाजल छिड़कवाया है। वहां गंगाजल छिड़कने के साथ-साथ गायत्री मंत्र का जाप कर जगह का शुद्धिकरण करवाया गया है।
यह भी पढ़ें- Bikaner Ki Sherni: 'बीकानेर की शेरनी' का एक और Video Viral, करवाना चाह रही शरीर की जांच
यह भी पढ़ें- Oo Bikaner he pardhan: 'बीकानेर की शेरनी' का असली नाम क्या है, घर से क्यों उठा ले गई पुलिस?

Fact Check
दावा
भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के साथ एक्सप्रेस-वे वाले अश्लील वीडियो में बीकानेर की शेरनी नाम की लड़की होने का दावा।
नतीजा
बीकानेर के शेरनी के पुराने वीडियो एडिट करके वायरल करवा जा रहे हैं। उसका मनोहरलाल धाकड़ वीडियो कांड से कोई लेना-देना नहीं।
Rating
-
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
मध्य प्रदेश के गुना में चौंकाने वाला मामला, मुर्दाघर में पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, भागकर बचाई जान -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications