Bikaner Ki Sherni: 'बीकानेर की शेरनी' का एक और Video Viral, करवाना चाह रही शरीर की जांच
Bikaner Ki Sherni biography in Hindi: सोशल मीडिया पर 'ओ बीकानेर है प्रधान'...'आ बीकानेर की शेरनी ...' और 'आ बीकानेरी गर्ल ...' बोल बोलकर फेमस हुई बीकानेर की 21 वर्षीय युवती मोनिका राजपुरोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने शरीर के जांच करवाने की मांग कर रही है।
बीकानेरी की शेरनी का यह वीडियो अफीम वाले वीडियो के बाद का है। यह वीडियो गाय के सामने बैठकर बनाया गयाा है, जिसमें 'बीकानेर की शेरनी' गाय को खिलाने वाला गुड़ दिखाते हुए बता रही है कि उसने यह गुड़ खाकर वीडियो बनाया था, जबकि इस गुड़ को लोग अफीम बताकर उसे झूठा फंसा रहे हैं।

इस वीडियो में मोनिका राजपुरोहित यह भी कह रही कि मोहित सोनी मैम का सहारा लेकर उसे टारगेट कर रहा है। यह गलत है। हमारे शरीर और इस गुड़ की जांच की जाए। ताकि सच्चाई सबके सामने आ जाए।

उधर, बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम का कहना है कि पिछले दिनों मोनिका राजपुरोहित का अफीम खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर संज्ञान लेते हुए उसके दबिश दी तो वहां से 200 ग्राम डोडा पोस्त मिला।इस पर मोनिका राजपुरोहित को अरेस्ट कर उसके खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि मोनिका को तुरंत जमानत पर छोड़ दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर की शेरनी उर्फ मोनिका राजपुरोहित बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना इलाके के बजरंगपुरी वल्ल्भ गार्डन की रहने वाली है। इनकी छोटी बहन का नाम बीकानेरी गर्ल उर्फ करिश्मा राजपुरोहित है।

पुलिस थाने से छूटकर आने के बाद मोनिका राजपुरोहित ने फूट-फूटकर रोते हुए का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह यह कहती हुई नजर आई कि पुलिस ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके दोनों मोबाइल जब्त कर लिए। मोनिका किसी पर यह भी आरोप लगा रही थी कि उससे धमकी देकर वीडियो बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications