Oo Bikaner he pardhan: 'बीकानेर की शेरनी' का असली नाम क्या है, घर से क्यों उठा ले गई पुलिस?
Who is Bikaneri Girl: राजस्थान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'बीकानेर की शेरनी' की एक रील ने उसकी रेल बना दी। बीकानेर पुलिस घर पहुंची और उठाकर ले गई। अब एनडीपीएस एक्ट में फंसी तो रोते हुए रील बनाकर पीड़ा बयां की।
ओ बीकानेर है प्रधान। आ बीकानेर की शेरनी और आ बीकानेरी गर्ल... जैसे डायलॉग बोलकर फेमस हुई इस युवती का असली नाम मोनिका राजपुरोहित (21) है। इसकी बहन का नाम करिश्मा राजपुरोहित (18) है। इन्होंने इंस्टाग्राम पर बीकानेर गर्ल और बीकानेर की शेरनी ( bikaner_ki_sherni_sonu) नाम से अकाउंट बनाया हुआ है। ये काफी पॉपुलर भी हैं।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के अनुसार पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मोनिका राजपुरोहित अफीम खाती नजर आई थी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए बीकानेर के राजपुरोहित जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना इलाके में बजरंगपुरी वल्लभ गार्डन की रहने वाले मोनिका राजपुरोहित के घर दबिश दी तो वहां से 200 ग्राम डोडा पोस्त मिला।
मोनिका राजपुरोहित को अवैध रूप से डोडा पोस्त रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया। उसके साथ नाबालिग को भी पकड़ा है। डोडा पोस्त की मात्रा कम होने के कारण दोनों को थोड़ी देर बाद ही जमान तपर छोड़ दिया। हालांकि पुलिस यह जाचं कर रही है कि मोनिका के पास डोडा पोस्त कहां से आया है?

बीकानेर एसपी ने मामले की जांच एसआई जीतराम को सौंपी है। आरोपी युवती ने अफीम वाला वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया है। बीकानेर पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। लिखा- सोशल मीडिया पर अफीम का प्रचार करना पड़ा महंगा। 200 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार। jnvc पुलिस ने की कार्रवाई। #social_media_पर_बीकानेर_पुलिस_की_#पैनी_नजर
तीसरी युवती की तलाश
बीकानेर की जननारायण व्यास कॉलोनी एसएचओ ने बताया कि अफीम वाले वीडियो तीन युवती थी। तीसरी युवती की तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications