Bikaner Ki Sherni:'बीकानेर की शेरनी' का CISF जवान के साथ VIDEO वायरल, कौन हैं दयाराम फौजी?
Bikaner Ki Sherni: राजस्थान में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर 'बीकानेर की शेरनी' एक बार फिर सुर्खियों में है। अब बीकानेर की शेरनी का दयाराम फौजी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी से लेकर बैड तक के सीन हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग आपत्तिजनक बातें लिख रहे हैं।
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में दयाराम फौजी के मौसेरे भाई बलराम ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है। बलराम के अनुसार दयाराम फौजी व 'बीकानेर की शेरनी' पर 16-17 जनवरी 2025 को सीकर जिले के नीमकाथाना के एक गार्डन में सेट लगाकर गाने के सीन शूट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Bikaner Ki Sherni: 'बीकानेर की शेरनी' का एक और Video Viral, करवाना चाह रही शरीर की जांच

बीकानेर की शेरनी व दयाराम फौजी का वीडियो
बलराम ने बताया कि दयाराम फौजी की Buteri Music कंपनी के बैनर तले 'फेरों के हवन में जलतो मेरो प्यार' व बीकानेर की शेरनी के गाने की शूटिंग की गई है। दयाराम फौजी व बीकानेर की शेरनी लीड रोल में है। शूटिंग की क्लिप दयाराम फौजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिससे तस्वीरें काटकर और वीडियो क्लिप बनाकर लोग गलत तरीके से वायरल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bikaner Ki Sherni: गिरफ्तारी के बाद अब दुनिया छोड़ना चाहती है बीकानेर की शेरनी, VIDEO शेयर कर बताया रात का सच

बलराम के अनुसार दयाराम फौजी व बीकानेर की शेरनी का नया गाना 10 से 15 दिन बाद यूट्यूब चैनल Buteri Music पर रिलीज होगा। फिलहाल गाने की एडटिंग चल रही है। गाने की थीम है कि दयाराम फौजी की प्रेमिका दूसरी शादी कर लेती है।
Who is Dayaram Fauji? दयाराम फौजी कौन हैं?
बलराम ने बताया कि दयाराम फौजी सीआईएसएफ के जवान हैं। वर्तमान में दयाराम फौजी की तैनाती दिल्ली एयरपोर्ट पर है। दयाराम फौजी अलवर की बानसूर तहसील के गांव बुटेरी के रहने वाले हैं। इन्होंने साल 2017 को CISF ज्वाइन की थी। सीआईएसएफ में ड्यूटी के साथ-साथ म्यूजिक एल्बम में अभिनय भी करते हैं।
Who is Bikaner Ki Sherni? बीकानेर की शेरनी कौन हैं?
राजस्थान में 'बीकानेर की शेरनी' नाम से फेमस इस लड़की का असली नाम मोनिका राजपुरोहित है। 21 वर्षीय बीकानेर की शेरनी वर्तमान में बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना इलाके के बजरंगपुरी वल्लभ गार्डन में अपने माता-पिता व बहन के साथ रहती हैं। 'ओ राजस्थान है प्रधान' की पंचलाइन से फेमस हुई बीकानेर की शेरनी उर्फ मोनिका राजपुरोहित पिछले दिनों कथित तौर पर अफीम खाते का वीडियो बनाने पर बीकानेर पुलिस ने पकड़ लिया था।
यह भी पढ़ें- Janvi Modi Instagram: अचानक गायब हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जानवी मोदी, SHO ने बताई असली कहानी क्या है?












Click it and Unblock the Notifications