Bikaner Ki Sherni: वीडियो में फूट-फूटकर क्यों रो रही बीकानेर की शेरनी? बोल रही-'बहुत गंदे तरीके से मारा'
Bikaner Ki Sherni Viral Video: राजस्थान में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बीकानेर की शेरनी का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही है। रोते-रोते कह रही है कि 'थोड़ी बहुत भी इंसानियत नहीं बची। बहुत गंदे तरीके से मारा गया।'
बीकानेर की शेरनी का नया वायरल वीडियो ना तो कथित अफीम खाते हुए है और ना ही किसी डांस प्रोग्राम में परर्मोंस का है। यह ना ही बीकानेर की शेरनी की 'ओ राजस्थान है प्रधान' की कोई ट्रेंडिंग रील है।

बीकानेर की शेरनी का यह वायरल वीडियो स्ट्रीट डॉग की मौत से जुड़ा है। सीसीटीवी कैमरे हुआ मौत का लाइव वीडियो देखकर बीकानेर की शेरनी ने रोते-रोते सारा वाक्या शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- Khan Sir Marriage: क्या खान सर ने ऑपरेशन सिंदूर के साए में रचाई शादी, रिसेप्शन का कार्ड वायरल, दुल्हन कौन?
सोशल मीडिया 2 मिनट 5 सैकंड के वायरल वीडियो में बीकानेर की शेरनी कहती है कि 'वो इंसान था या जानवर? कुत्ते को इतने गंदे तरीके से मारा है। गली का कुत्ता था। हम खाना भी देते थे उसे। थोड़ी बहुत भी इंसानियत नहीं। ऐसे लोगों के बच्चों-मां को मेरी बद्दुआ लगे। जब इनके अपनों के साथ ऐसा होगा तब पता चलेगा कि क्या किया इसने?'
बीकानेर की शेरनी के वायरल वीडियो क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के बाहर पशुओं के लिए रखे पानी के पास कुत्ता बैठा रहता है। इसी दौरान वहां काम कर रहा एक मजदूर अचानक कुत्ते पर ईंट-पत्थर फेंकने लगता है। कुत्ता भागने की बजाय वहीं पर बैठा रहता है। तब मजदूर घर के अंदर जाकर एक लाठी लेकर आता है और फिर कुत्ते को उससे मारने लगता है।
बीकानेर की शेरनी रियल नाम क्या है?
बीकानेर की शेरनी राजस्थान के बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना इलाके में बजरंगपुरी वल्लभ गार्डन की रहने वाली है।
बीकानेर की शेरनी का रियल नाम मोनिका जपुरोहित है। 22 वर्षीय मोनिका ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखती हैं। बीकानेर की शेरनी की छोटी बहन का नाम करिश्मा राजपुरोहित (19) है, जो बीकानेरी गर्ल के नाम से फेमस है। bikaner_ki_sherni_sonu नाम से इंस्टाग्राम आईडी है।
साल 2024 में बीकानेर की शेरनी व बीकानेरी गर्ल का कथित अफीम खाते का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर बीकानेर पुलिस ने इनको पकड़कर कार्रवाई की थी।
यह भी पढ़ें- Bikaner Ki Sherni: गिरफ्तारी के बाद अब दुनिया छोड़ना चाहती है बीकानेर की शेरनी, VIDEO शेयर कर बताया रात का सच












Click it and Unblock the Notifications