कार्टून: सियासी पिच पर येदुरप्पा की कुदाल ने बिगाड़ी कुमारस्वामी की बैटिंग
कर्नाटक में जारी सियासी उठापटक के बीच आज कुमारस्वामी सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। अगर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विश्वासमत हासिल नहीं कर पाए तो कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली ये सरकार गिर जाएगी। बीजेपी बार-बार दावा कर रही है कि गठबंधन सरकार के पास बहुमत नहीं है। इसी मुद्दे पर देखें आज का कार्टून

दरअसल, इसके पहले, 15 बागी विधायकों की याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे चुके बागी विधायकों को बाध्य नहीं किया जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा था कि बागी विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा स्पीकर अपने विवेक से फैसला ले सकते हैं। अब बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कुमारस्वामी सरकार की मुश्किलों में और इजाफा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications