कार्टून: बाबाजी को भी आज मैच की 'भूख' लगी है
नई दिल्ली। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला मंगलवार को न्यूजीलैंड की टीम से होगा। भारत में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है। क्रिकेट प्रेमी इस मैच को किसी भी कीमत पर मिस नहीं करना चाहते हैं। इसी मुद्दे पर देखें आज का कार्टून

ये भी पढ़ें: टीम में छठे बॉलर के सवाल पर बोले कोहली, 'मैं भी बड़ा घातक गेंदबाज हूं'
इस विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड का ये पहला मुकाबला होगा, हालांकि लीग स्टेज में भारत को न्यूजीलैंड से खेलना था लेकिन वह मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया था और दोनों टीमों को एक-एक से संतुष्ट होना पड़ा था। साथ ही ये पहली बार होगा जब भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में कीवियों से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड ने 7 बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है लेकिन केवल एक बार 2015 विश्व कप में टीम जीतकर फाइनल तक पहुंची थी जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों उनको हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications