मोदी सरकार मना रही है GST दिवस, जेटली बोले- कर संग्रह में हुई 44 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्लीः वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किए आज एक साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मोदी सरकार ने 1 जुलाई आनि आज देशभर में 'जीएसटी दिवस' मनाने का फैसला किया है। बता दें, एक साल पहले देश में दर्जन भर से ज्यादा अलग-अलग तरह के करों और उपकरों को खत्म कर एकल कर प्रणाली लागू की गई थी। इस प्रकार 'एक देश एक कर प्रणाली' के स्लोगन के साथ देशभर के कारोबारियों को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से जोड़ने की दिशा में भी कदम आगे बढ़ाए गए थे।

GST Day: Centre To Celebrate One-Year Of Tax-Reform Today

आज मोदी सरकार ने जीएसटी की पहली वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। दिल्ली के अंबेडकर भवन में बड़ा आयोजन करके जीएसटी की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में कई बिजनेसमैन के अलावा मोदी सरकार के कई मंत्री भाग लेंगे। वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे पीयूष गोयल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोदी सरकार ने जीएसटी को आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा कर सुधार बताया है। वहीं, कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें- UP: सेना के फायरिंग रेंज से निकली गोली महिला को लगी, हालत गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+