UP: सेना के फायरिंग रेंज से निकली गोली महिला को लगी, हालत गंभीर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फुलवरिया स्थित आर्मी फायरिंग रेंज से निकली गोली करीब डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा दूरी घर के बाहर बैठी एक महिला को लग गई। गोली लगने महिला घायल हो गई। गोली महिला के कमर में लगी। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वाराणसी के फुलवरिया में आर्मी का फायरिंग रेंज कैंप है। शनिवार को फयरिंग रेंज से निकली गोली शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आशा देवी (50) को जा लगी। गोली लगने से आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, भवानीपुर गांव कि आशा देवी अपने घर के बाहर बच्चे को लेकर बैठी थी। इसी बीच वहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सेना के फायरिंग रेंज से एक गोली आई और महिला की जांघ में लग गई। गोली लगते महिला चिल्लाते हुए बेहोश हो गई। आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे घायल हालत में मलदहिया स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications