आस्था से हारी मृत्यु, जीता आतंक

माना कि आस्था से हार गई मृत्यु और जीत गया आतंक। यूं तो दोनों की मौत दुनिया के लिए कोई मायने नहीं रखती, क्योंकि आदमी की सोच ही मरती जा रही है। परंतु इनकी कुर्बानी ने निश्चित रूप से गुरु गोविन्द सिंह की याद को तरोताजा कर दिया है। इतिहास गवाह है कि गुरु गोविन्द सिंह ने आस्था एवं कर्तव्य निर्वाहन के लिए शहादत दे दी थी। यहां बताएं कि पाकिस्तान के पश्चिमी सीमांत इलाकों में तालिबानी आतंकियों का ही राज कायम है।
पढ़ें- रविकांत प्रसाद जी के अन्य लेख
तालिबानी आतंकियों ने कई सिखों का अपहरण पिछले दिनों कर लिया था। आतंकी चाहते थे कि ये सिख धर्म परिवर्तन कर उनके बुरे कार्यों में मदद करें। यह अलग बात है कि जांबाज जसपाल व महाल इनके सामने नहीं झुके। तब तालिबानी आतंकियों ने 21 फरवरी को दोनों के सिर काट डाले और पेशावर के एक गुरुद्वारे के पास फेंक दिया। मामला हर तरह से धर्म परिवर्तन का ही था। पर दुनिया के सामने यह बात सामने आई कि फिरौती के लिए सिखों का आतंकियों ने अपहरण किया था और नियत समय पर राशि न देने की वजह से इन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस बात को फैला दिया गया, कि तालिबानी आतंकी धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे।
मीडिया ने भी आपने दायरे को समेटे इसमें अंदर झांकने की कोशिश नहीं की? वजह साफ थी कि मामला तूल पकड़ता तो लोग सड़कों पर उतर हिंसा का रास्ता अख्तियार करते। लेकिन सच को उसकी पूर्णता में नहीं लिखना न तो उपयोगी होता है और न ही फलित। इस बात को किसे समझाया जाए और कौन रखेगा इसे याद? दुनिया जानती है कि पाकिस्तान के कई इलाकों पर तालिबानी आतंकियों का कब्जा है।
पाकिस्तान इन इलाकों में चाहकर भी किसी को सुरक्षा नहीं दे सकता। या यूं कहें कि पाकिस्तानियों को ही इन इलाकों में सुरक्षा की जरूरत है, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। ऐसे में भारत सरकार का यह बयान कि दो सिखों की हत्या मामले में वह पाकिस्तान से बात करेगा, प्रासंगिक नहीं बल्कि हास्यास्पद है।
भारत व अमेरिका ने मिलकर इसी तालिबान से वार्ता करने की योजना बनाई थी। यह बात भी सामने आई थी कि दोनों देश अच्छे-बुरे तालिबानियों की खोज करेंगे। एक सच यह भी है कि अमेरिका की नजर में अच्छे तालिबानी वो हैं, जो यह आश्वासन दें कि वे अमेरिका पर हमला नहीं बोलेंगे। अब भारत सरकार बताए कि वह अच्छे तालिबानियों को कैसे परिभाषित करेगी। क्योंकि, इतिहास का सच यह भी है कि 'पर्ल हार्बर' पर आक्रमण नहीं हुआ तो अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में सक्रिय नहीं हुआ।
वर्तमान का सच यह है कि जबतक न्यूयार्क में 'वर्ल्ड ट्रेड' सेंटर पर हमला नहीं हुआ, तबतक अमेरिका ने नहीं जाना कि आतंकवाद की पीड़ा क्या होती है? इतिहास गवाह रहा है कि भारत आक्रमण के पक्ष में कभी नहीं रहा है। परंतु अब समय आ गया है कि आतंक मुद्दे पर भारत कठोर निर्णय ले। पाकिस्तान में सदियों से सिख रह रहे हैं। इनकी सुरक्षा कैसे हो, इसपर पर भी भारत सरकार को विचार करना चाहिए। यहां बता दें कि इन सिखों की मौत से बिहार के सीतामढ़ी निवासी रामशरण अग्रवाल इतने मर्माहत हुए कि इन्होंने 22 फरवरी को दिनभर का उपवास रखा।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications