Aakhri Sawal Movie Review: विचारधारा, राजनीति और इतिहास के सवालों को बेबाकी से उठाती है 'आखिरी सवाल'

Aakhri Sawal Movie Review: मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र विक्की (नमाशी चक्रवर्ती) अपने प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी (संजय दत्त) से पीएचडी थीसिस को लेकर तीखी बहस करता है। प्रोफेसर ने उसकी आरएसएस पर आधारित रिसर्च को अस्वीकार कर दिया है। प्रोफेसर नाडकर्णी आरएसएस की विचारधारा - व्यक्ति निर्माण, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण - को विस्तार से समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन विक्की उन्हें संगठन का समर्थक बताते हुए सवाल खड़े करता है।

बहस धीरे-धीरे इतना उग्र रूप ले लेती है कि प्रोफेसर गुस्से में विक्की को थप्पड़ मार देते हैं। इस घटना को प्रोफेसर पल्लवी मेनन (समीरा रेड्डी) अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देती हैं। देखते ही देखते यह मामला राष्ट्रीय बहस का विषय बन जाता है। इसके बाद विक्की प्रोफेसर के सामने 5 बड़े सवाल रखता है और कहता है कि यदि उन्हें संतोषजनक जवाब मिल गया तो वह अपनी थीसिस वापस ले लेगा। विक्की की मित्र सारा (त्रिधा चौधरी) उसे आगाह करती है कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए इस पूरे विवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Aakhri Sawal Review

कॉलेज ऑडिटोरियम में विक्की पहला सवाल उठाता है कि आखिर आरएसएस पर सरकार ने तीन बार प्रतिबंध क्यों लगाया था? इसके बाद सवाल-जवाब और विचारधाराओं की बहस का सिलसिला शुरू होता है, जो धीरे-धीरे राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों की सुर्खियाँ बन जाता है। न्यूज़ एंकर आदित्य (अमित साध) इस मुद्दे को प्राइम टाइम डिबेट में बदल देता है, जबकि चैनल की शो डायरेक्टर काव्या रावत (नीतू चंद्रा) भी इस पूरे विवाद में गहरी रुचि दिखाती हैं। दूसरी ओर प्रोफेसर नाडकर्णी की पत्नी प्रभा (मृणाल कुलकर्णी) उन्हें मानसिक रूप से इस चुनौतीपूर्ण बहस के लिए तैयार करती हैं। फिल्म एक साधारण अकादमिक विवाद को राष्ट्रीय स्तर की वैचारिक बहस में तब्दील कर देती है। कहानी में आरएसएस समर्थक सोच, विरोधी विचारधारा और मीडिया के प्रभाव को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

आखिरी सवाल में कैसी रही कलाकारों की परफॉर्मेंस?

प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी के रोल में संजय दत्त बेहद संयमित और प्रभावशाली नज़र आते हैं। उन्होंने अपने अभिनय में गंभीरता और भावनात्मक गहराई का बेहतरीन मेल दिखाया है। उनके संवाद और व्यक्तित्व फ़िल्म को मजबूत आधार देते हैं। विक्की के किरदार में नमाशी चक्रवर्ती ने गुस्से, बेचैनी और सवालों से भरे युवा की मानसिकता को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारा है। यह उनके करियर की सबसे सशक्त प्रस्तुतियों में से एक मानी जा सकती है। अमित साध एक आक्रामक और स्मार्ट न्यूज़ एंकर के रूप में अपनी छाप छोड़ते हैं। वहीं नीतू चंद्रा चैनल की संपादक के किरदार में सधी हुई दिखाई देती हैं। समीरा रेड्डी अपने नेगेटिव शेड्स वाले किरदार से दर्शकों को प्रभावित करती हैं। त्रिधा चौधरी और मृणाल कुलकर्णी भी अपने किरदारों के जरिए कहानी को भावनात्मक मजबूती प्रदान करती हैं।

Aakhri Sawal Review

Aakhri Sawal का डायरेक्शन कैसा है?

निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने इतने संवेदनशील और विवादास्पद विषय को संतुलित तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश की है। उन्होंने तथ्यों और सिनेमाई नाटकीयता के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखा है। फिल्म का पहला भाग छात्र और प्रोफेसर के बीच विचारों की टकराहट को दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ाता है। संवाद असरदार हैं और कई दृश्य लंबे समय तक दर्शकों के ज़हन में बने रहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि निर्देशक ने किसी एक पक्ष का प्रचार करने के बजाय दोनों विचारधाराओं को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया है।

'आखिरी सवाल' का फाइनल वर्डिक्ट

आखिरी सवाल एक दमदार और विचारोत्तेजक डिबेट ड्रामा है, जो देश के सबसे विवादित और संवेदनशील मुद्दों को बड़े पर्दे पर उठाने का साहस दिखाती है। फ़िल्म आरएसएस से जुड़े इतिहास, आरोपों और बहसों को तथ्यों और तर्कों के माध्यम से दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास करती है। बाबरी मस्जिद विध्वंस और महात्मा गांधी की हत्या जैसे मुद्दों को जिस तरह कहानी में पिरोया गया है, वह दर्शकों को गंभीरता से सोचने पर मजबूर करता है। मजबूत अभिनय, प्रभावी संवाद और संतुलित निर्देशन के कारण आखिरी सवाल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक ऐसी बहस बनकर सामने आती है जो फ़िल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों के मन में बनी रहती है।

यह पढ़ें:'तिहाड़ जेल में 30 बार कपड़े उतरवाए गए, मैं मरना चाहती थी', एक्ट्रेस ने सुनाई यातनाओं की दास्तां
यह पढ़ें:'तिहाड़ जेल में 30 बार कपड़े उतरवाए गए, मैं मरना चाहती थी', एक्ट्रेस ने सुनाई यातनाओं की दास्तां
यह पढ़ें:Mouni Roy और सूरज नांबियार की क्या सच में टूट गई शादी? एक्ट्रेस की इंस्टा पोस्ट ने फैंस को चौंकाया
यह पढ़ें:Mouni Roy और सूरज नांबियार की क्या सच में टूट गई शादी? एक्ट्रेस की इंस्टा पोस्ट ने फैंस को चौंकाया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+