UPI School Fee Payments: स्कूलों में होगी डिजिटल ट्रांसपेरेंसी, UPI से एक क्लिक में कैसे जमा होगी फीस?
UPI School Fee Payment: देश के स्कूलों में अब बदलाव की हवा बह रही है। केंद्र सरकार ने स्कूलों में फीस जमा करने के पुराने नकद तरीके को छोड़कर डिजिटल मोड को अपनाने का बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों को पत्र जारी करते हुए NCERT, CBSE, KVS और NVS जैसे प्रमुख शिक्षा संस्थानों को फीस के लिए डिजिटल पेमेंट, खासकर UPI, अपनाने का सुझाव दिया है।
इस पहल का मकसद सिर्फ लंबी लाइनें खत्म करना नहीं है। बल्कि स्कूल प्रशासन को टेक्नोलॉजी के मामले में अपडेट रखना और पेरेंट्स को सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित तरीका देना भी है। अब घर बैठे ही फीस जमा करना, रिकॉर्ड सुरक्षित रखना और कैशलेस पेमेंट का अनुभव पेरेंट्स और बच्चों दोनों के लिए आसान होगा। मंत्रालय का कहना है कि इससे न केवल स्कूलों में लंबी लाइनें खत्म होंगी, बल्कि स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन भी टेक्नोलॉजी के मामले में अपडेट रहेगा।

स्कूलों में कैश की जगह डिजिटल फीस क्यों जरूरी?
पहले स्कूलों में हमेशा नकद भुगतान के जरिए फीस भरी जाती थी। पेरेंट्स को इसके लिए समय निकालकर स्कूल आना पड़ता और न्यू एडमिशन या एग्जाम के समय फीस काउंटर पर लंबी लाइनें लग जाती थीं। कई बार कैश न होने या फी रिसिप्ट न मिलने से परेशानियों और बढ़ जाती थीं। डिजिटल मोड से पेरेंट्स घर बैठे ही एक क्लिक में फीस जमा कर सकते हैं। इसका रिकॉर्ड भी हमेशा सुरक्षित रहता है और कैशलेस पेमेंट के फायदे भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: School Holidays: अक्टूबर में लगातार 5 दिन मिलेगी स्कूल में छुट्टी, दिवाली-छठ पर कब-कहां बंद हैं स्कूल?
UPI से क्या बदलाव आएगा?
इस पहल से डिजिटल इंडिया का उद्देश्य भी बढ़ावा मिलेगा। स्कूल प्रशासन ज्यादा व्यवस्थित होगा और पेरेंट्स भी डिजिटल लिटरेट बनेंगे। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा क्षेत्र में बदलाव जरूरी है। चाहे बच्चों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाना हो या स्कूल फीस ऑनलाइन UPI से जमा करना, यह कदम भविष्य की दिशा तय करता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़े फायदे
- लंबी लाइनों और भीड़ से छुटकारा।
- फीस का रिकॉर्ड हमेशा सुरक्षित रहेगा।
- पेरेंट्स और स्कूल दोनों के लिए आसान और तेज प्रक्रिया।
- डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को बढ़ावा।
इस नए कदम से स्कूलों में फीस भरने का तरीका बदलने के साथ-साथ बच्चों और पेरेंट्स की जिंदगी आसान होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: School Holiday: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, ऑरेंज अलर्ट के कारण क्या बंद रहेंगे स्कूल?












Click it and Unblock the Notifications