Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

School Holidays: अक्टूबर में लगातार 5 दिन मिलेगी स्कूल में छुट्टी, दिवाली-छठ पर कब-कहां बंद हैं स्कूल?

School Holidays: अक्टूबर 2025 बच्चों और उनके माता-पिता के लिए खास खुशी लेकर आया है। इस महीने स्कूलों में लंबी छुट्टियां होने वाली हैं। त्योहारों के मौसम में न सिर्फ बच्चों को आराम करने का मौका मिलेगा, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने और त्योहारों की खुशियां मनाने का भी मौका भी मिलेगा। सबसे पहले 10 अक्टूबर को करवाचौथ है, इसके बाद दिवाली का लंबा ब्रेक 19 से 23 अक्टूबर तक रहेगा। जिसमें नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं।

इसके बाद छठ पूजा पर 25 से 28 अक्टूबर तक कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा, बिहार, यूपी, दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों में छुट्टियों की तारीखें स्कूल और जिले के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती हैं, इसलिए अपने बच्चों की छुट्टियों का सही प्लान बनाने से पहले स्कूल नोटिस चेक करना जरूरी है। ये छुट्टियां बच्चों के लिए ना सिर्फ मज़े और परिवार के साथ समय बिताने का मौका हैं, बल्कि त्योहारों की तैयारी और आनंद का समय भी होंगी।

School Holidays

करवाचौथ और पहले ब्रेक की जानकारी

सबसे पहले 10 अक्टूबर को करवाचौथ है। यह उत्तर भारत में महिलाओं का पवित्र व्रत माना जाता है। इस दिन दिल्ली, हरियाणा, यूपी के कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। हरियाणा, यूपी, राजस्थान के कई स्कूलों में यह ऐच्छिक छुट्टी होती है, इसलिए स्कूल नोटिस जरूर देखें।

ये भी पढ़ें: School Holiday: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, ऑरेंज अलर्ट के कारण क्या बंद रहेंगे स्कूल?

दिवाली की छुट्टियां

दीपावली पर स्कूलों को लंबा ब्रेक मिलेगा। बिहार के कई स्कूल 17 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर 19 से 23 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी। मुख्य दिवाली की छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 19 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी स्कूल और कॉलेज बंद
  • 20 अक्टूबर (सोमवार): नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), ज्यादातर राज्यों में छुट्टी
  • 21 अक्टूबर (मंगलवार): दिवाली, देशभर में सरकारी छुट्टी, स्कूल और कॉलेज बंद
  • 22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा, यूपी, बिहार, हरियाणा में छुट्टी
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज, सभी स्कूल बंद

इस तरह 19 से 23 अक्टूबर तक लगातार 5 दिन स्कूल बंद रहेंगे। गुरुग्राम जैसे शहरों में कुछ स्कूल 17 से 26 अक्टूबर तक छुट्टियों में रह सकते हैं। प्राइवेट स्कूलों में तारीखें अलग हो सकती हैं।

छठ पूजा पर छुट्टियां

बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में छठ पूजा के मौके पर स्कूल 25 से 28 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

  • 25 अक्टूबर (शनिवार): नहाय-खाय, कुछ स्कूलों में छुट्टी
  • 27 अक्टूबर (सोमवार): संध्या अर्घ्य, छुट्टी
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार): उषा अर्घ्य, ज्यादातर स्कूल बंद

दिल्ली-NCR और मुंबई जैसे शहरों में लोकल स्कूल 27-28 अक्टूबर को छुट्टी दे सकते हैं। इसके अलावा 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर हरियाणा और यूपी में छुट्टी रहेगी।

नोट: छुट्टियों की सही तारीखें हर स्कूल में अलग हो सकती हैं। इसलिए छुट्टियों का प्लान बनाने से पहले अपने स्कूल का नोटिस जरूर देखें।

ये भी पढ़ें: Bank Holiday Today: आज इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक, जानें कहां चालू रहेंगी सेवाएं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+