UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में अक्षत गोपाल और 12वीं में गीतका-सुशीला बनीं टॉपर
UK Board Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पहाड़ की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, क्योंकि पास प्रतिशत के मामले में लड़कियों ने लड़कों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय से आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा की। आइए जानते हैं इस साल के परीक्षा परिणामों का पूरा लेखा-जोखा क्या है।

हाईस्कूल (10th) का परिणाम: अक्षत गोपाल ने किया टॉप
इस वर्ष 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा और उनका पास प्रतिशत 96.07% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.03% रहा। नैनीताल जिले के रामनगर निवासी अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
UK Board Result 10th Topper 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
- रैंक 1: अक्षत गोपाल - मार्क्स: 491/500 (98.20%) - एम पी हिंदू आई सी रामनगर, नैनीताल।
- रैंक 2: ईशांत कोठारी - मार्क्स: 490/500 (98.00%) - एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी।
- रैंक 2: भूमिका - मार्क्स: 490/500 (98.00%) - जी.बी.पंत जी.आई.सी. खैरना, नैनीताल।
- रैंक 3: योगेश जोशी - मार्क्स: 489/500 (97.80%) - विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा, बागेश्वर।
- रैंक 4: शशांक पुरोहित- मार्क्स: 486/500 (97.20%) - एस वी एम एच एस एस श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।
- रैंक 5: लविश- मार्क्स: 484/500 (96.80%) - सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज रुड़की, हरिद्वार।
- रैंक 5: आदित्य कुमार विश्वकर्मा- अंक: 484/500 (96.80%) - कैनफील्ड एच एस एस क्लेमेंट टाउन, देहरादून।
- रैंक 5: प्रांजल सिंह- अंक: 484/500 (96.80%) - एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी।
- रैंक 5: देवेश जोशी- अंक: 484/500 (96.80%) - चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़, नैनीताल।
- रैंक 5: कंचन जोशी- अंक: 484/500 (96.80%) - गवर्नमेंट आई.सी. हरिपुरा हरसान, ऊधम सिंह नगर।
इंटरमीडिएट (12th) का परिणाम: दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप
12वीं कक्षा में कुल 85.11% छात्र सफल रहे। यहां भी छात्राओं ने बाजी मारी और 88.09% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 81.93% रहा। बागेश्वर की गीतका पंत और उधम सिंह नगर की सुशीला मेंदीरत्ता ने 98% अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया है। जिला स्तर पर बागेश्वर जिला 94.81% पास प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल रहा।
वेबसाइट और SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। यदि इंटरनेट की सुविधा न हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं:
- फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें: UT12 (12वीं के लिए) या UT10 (10वीं के लिए)।
- इसे 5676750 पर भेज दें।
डिजिटल लॉकर से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले digilocker.gov.in पर साइन इन करें या ऐप खोलें।
- इसके बाद 'Education' सेक्शन में जाएं और 'Uttarakhand Board of School Education' चुनें।
- अगले स्टेप में 'Class X Marksheet' या 'Passing Certificate' चुनें।
- मार्कशीट पाने के लिए जरूरी जानकारी (रोल नंबर, साल, आदि) डालें।













Click it and Unblock the Notifications