School Holidays: बच्चों की बल्ले-बल्ले! नवंबर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

School Holidays November 2025: त्योहारों से सजे अक्टूबर महीने के बाद अब हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए नवंबर और भी शानदार होने वाला है। अक्टूबर में लगातार छुट्टियों के बाद बच्चे अब भी स्कूल खुलने की बात सुनकर थोड़ा उदास थे। लेकिन नवंबर की छुट्टी की लिस्ट ने फिर से उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है।

नवंबर महीने में बच्चों को कुल 9 दिनों की छुट्टियां मिलने जा रही हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई के साथ आराम और मस्ती का भरपूर मौका मिलेगा। नवंबर की शुरुआत ही छुट्टी से होगी, और पूरे महीने में कई धार्मिक और साप्ताहिक अवकाश पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन से दिन स्कूल बंद रहेंगे और किस दिन बच्चों को आराम करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

School Holidays November 2025

नवंबर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल

हरियाणा शिक्षा विभाग की छुट्टी सूची के अनुसार, नवंबर 2025 में कुल 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में राज्य के पर्व, धार्मिक उत्सव और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। महीने की शुरुआत ही छुट्टी से होगी, क्योंकि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जाएगा। यह दिन हरियाणा राज्य के गठन की याद में हर साल बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Bank Holiday Today: दिल्ली में बंद हैं या खुले रहेंगे बैंक? कहां-कहां है छुट्टी?

गुरु नानक देव जयंती पर रहेगा अवकाश

हरियाणा में 5 नवंबर (बुधवार) को गुरु नानक देव जी की जयंती पर भी स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन सिख धर्म के पहले गुरु के जन्मदिन पर राज्यभर में धार्मिक कार्यक्रम और नगर कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। बच्चों के लिए यह दिन विशेष रहेगा क्योंकि स्कूलों में इस अवसर पर कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।

शनिवार और रविवार को भी आराम

नवंबर महीने में पांच रविवार पड़ रहा है। यानी बच्चों को हर हफ्ते वीकेंड का पूरा मौका मिलेगा। साथ ही कई स्कूलों में दुसरे शनिवार को भी छुट्टियां रहती हैं। 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी, जबकि 8 नवंबर को दूसरा शनिवार होने की वजह से स्कूल बंद रहेंगे। इससे छात्रों को लगातार पढ़ाई से थोड़ी राहत मिलेगी।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर स्थानीय अवकाश

25 नवंबर (मंगलवार) को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर हरियाणा के कई जिलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन लोग गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया था।

यह रही नवंबर की पूरी छुट्टियों की सूची

  • 1 नवंबर - हरियाणा दिवस
  • 2 नवंबर - रविवार
  • 5 नवंबर - गुरु नानक देव जयंती
  • 8 नवंबर - दूसरा शनिवार
  • 9 नवंबर - रविवार
  • 16 नवंबर - रविवार
  • 23 नवंबर - रविवार
  • 25 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (स्थानीय अवकाश)
  • 30 नवंबर - रविवार

बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

इन छुट्टियों के चलते स्कूली बच्चों में खुशी का माहौल है। त्योहारों के बाद अब उन्हें परिवार के साथ घूमने, खेलने और आराम करने का पूरा मौका मिलेगा। वहीं, अभिभावक भी इस दौरान बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। नवंबर का यह महीना हरियाणा के बच्चों के लिए वाकई खास रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: School Holiday: छठ और चक्रवात के चलते इन राज्‍यों में आज स्‍कूल रहेंगे बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+