School Holiday: छठ और चक्रवात के चलते इन राज्यों में आज स्कूल रहेंगे बंद
School Holiday: देश भर के कई राज्यों में खराब मौसम और छठ पूजा जैसे त्योहारों के कारण स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। कई जिलों में छात्रों को अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिल रहा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में स्कूलों के फिर से खुलने की तारीखें नजदीक आ रही हैं।
ओडिशा के गजपति जिले में चक्रवात मोन्था के कारण सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और कॉलेज 30 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

आंध्र प्रदेश में चक्रवात के चलते 31 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, कोनासीमा, एलुरु और पश्चिम गोदावरी सहित कई जिलों में 27 से 31 अक्टूबर तक स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। काकीनाडा जिले में लगातार बारिश की आशंका के चलते स्कूल 27 से 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।
पूर्वी गोदावरी, अन्नमय्या और कडप्पा जिलों में स्कूल 27 और 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे। एनटीआर, बापटला, कृष्णा और गुंटूर जिलों में स्कूल 27 से 29 अक्टूबर तक बंद रहने की खबर है।
तमिलनाडु में 28 को बंद रहेंगे स्कूल
तमिलनाडु में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेन्नई, तिरुवल्लूर और रानीपेट सहित कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य सरकार ने अभी तक 28 अक्टूबर के लिए स्कूल अवकाश की घोषणा नहीं की है। चेन्नई, तिरुवल्लूर और रानीपेट में जिला प्रशासन बारिश और हवा की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। मौसम खराब होने पर छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं।
नोएडा गाजियाबाद में 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल
दिल्ली में छठ पूजा के लिए 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। छठ के अवसार पर नोएडा, गाजियाबाद में 28 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
यूपी में के अलावा किन राज्यों में रहेगी छुट्टी?
उत्तर प्रदेश की राजधानी क्षेत्र के अलावा, वाराणसी और गोरखपुर जैसे कई शहरों में भी 28 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की सरकारों ने चार दिवसीय त्योहार के सुचारु आयोजन के लिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है, जिसका समापन मंगलवार सुबह उषा अर्घ्य के साथ होगा।
बिहार में 31 तक बंद रहेंगे स्कूल
बिहार में सभी शैक्षणिक संस्थान 30 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे, जबकि पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भी छठ पूजा के कारण स्कूल बंद रहे।












Click it and Unblock the Notifications