ESIC Recruitment: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकली भर्ती, 78 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई
ESIC Vacancy: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। खासकर उन लोगों के लिए जो मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये मौका बेहद खास है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 558 पद भरे जाएंगे। अच्छी बात यह है कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बेहतर सैलरी, भत्ते और सरकारी नौकरी की स्थिरता का लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 अप्रैल 2025 तक आवेदन भेज सकते हैं।

वहीं कुछ खास राज्यों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मई 2025 तय की गई है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी, जैसे कि कौन कर सकता है आवेदन, कैसे करें अप्लाई, और सैलरी कितनी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: इस दिन आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम, तय हो गई तारीख! चेक करें अपडेट
पदों का बंटवारा
- स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (सीनियर स्केल): 155 पद
- स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (जूनियर स्केल): 403 पद
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD, MS, MCh, DM, DA, DPM या MSc जैसी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा
अधिकतम उम्र 45 साल रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत ₹78,800 प्रति माह की शुरुआती सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही DA, HRA, TA, NPA जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ ₹500 का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा, जो कि "ESI Fund Account No. II" के नाम पर होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होगी।
- सबसे पहले esic.gov.in पर जाएं।
- वहां के Recruitment सेक्शन से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
- तय पते पर आवेदन भेज दें।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Date-Time: यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट फाइनल? चेक करें कब जारी किया जाएगा परिणाम
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications